Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी में 66 कुष्ठ रोगियों के परिजनों के निर्माणाधीन आवास का किया निरीक्षण

MadhyaPradesh: मुख्यमंत्री शिवराज ने कुष्ठ रोगियों के साथ बैठकर चाय चौपाल पर बात की और जानकारी मांगी कि आप सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकान से वह खुश है या नहीं.

shivraj

सीएम शिवराज ने कुष्ठ रोगियों से की मुलाकात

MadhyaPradesh: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM shivraj singh chouhan) ने शनिवार को बड़वानी जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशाग्राम पहुंचकर पीएम आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने 66 कुष्ठ रोगियों के परिजनों के साथ मुलाकात की. इस दौरान सीएम शिवराज ने निर्माणाधीन आवासों में घूम-घूम कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण कर मकान के निर्माण कार्य की प्रशंसा की. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कुष्ठ रोगियों के परिजनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिया जाए.

मुख्यमंत्री शिवराज ने कुष्ठ रोगियों के साथ बैठकर चाय चौपाल पर बात की और जानकारी मांगी कि आप सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकान से वह खुश है या नहीं. इस पर कुष्ठ रोगियों के परिजनों ने सामूहिक सहमति देते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया और कहा कि- पहले वह छोटे से एवं पुराने घर में रहते थे. लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका पक्का मकान बन गया है. कुष्ठरोगियों ने आगे कहा कि हम यहां पर 40 साल से रह रहे हैं, इन सालों में पहली बार काेई मुख्यमंत्री हमसे मिलने आया है.

ये भी पढ़ें-  UP News: हेट स्पीच मामले में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया समेत 3 बड़े नेताओं पर शिकंजा, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जाने क्या है मामला

जब ये सुंदर कॉलोनी बन जाएगी, तब मैं फिर से आऊंगा

कुष्ठ रोगियों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि- आपको पीएम आवास योजना के तहत मकान मिले हैं. राज्य शासन की योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि अभी तो निर्माणाधीन मकान देखने आया हूं, जब मकान तैयार होकर एक सुंदर कॉलोनी का रूप ले लेंगे. तब मैं फिर से आशाग्राम में आऊंगा. इस दौरान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीडी शर्मा, केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग भी मौजूद थे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital