Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्वामी प्रसाद मौर्या के बद्रीनाथ मंदिर के बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- मुस्लिम और बौद्ध समाज के लोग बहकावे में न आएं, ये सिर्फ राजनीतिक हथकंडा

स्वामी प्रसाद मौर्या के बद्रीनाथ समेत तमाम मंदिरों को बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए जाने वाले बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीखा हमला बोला है.

बसपा सुप्रीमो मायावती

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या के बद्रीनाथ समेत तमाम मंदिरों को बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए जाने वाले बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीखा हमला बोला है. मायावती ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि स्वामी प्रसाद मौर्या का ये बयान पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. मुस्लिम और बौद्ध समाज के लोग इनके बहकावे में बिल्कुल न आएं.

“विवादों को जन्म देने वाला यह विशुद्ध राजनीतिक बयान”

मायावती ने रविवार (30 जुलाई) को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि “समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का ताजा बयान कि बद्रीनाथ सहित अनेकों मन्दिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाये गये हैं तथा आधुनिक सर्वे अकेले ज्ञानवापी मस्जिद का क्यों बल्कि अन्य प्रमुख मन्दिरों का भी होना चाहिए, नए विवादों को जन्म देने वाला यह विशुद्ध राजनीतिक बयान.”

यह भी पढ़ें- “मुहर्रम के जुलूस निकालने से नहीं मिलेंगे वोट, आपने साम्प्रदायिक माहौल बना दिया”, फारूख अब्दुला ने BJP पर साधा निशाना

इसके अलावा मायावती ने अगले ट्वीट में लिखा है कि “जबकि मौर्या लम्बे समय तक बीजेपी सरकार में मंत्री रहे किन्तु तब उन्होंने इस बारे में पार्टी व सरकार पर ऐसा दबाव क्यों नहीं बनाया? और अब चुनाव के समय ऐसा धार्मिक विवाद पैदा करना उनकी व सपा की घिनौनी राजनीति नहीं तो क्या है? बौद्ध व मुस्लिम समाज इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं.”

मंदिरों को लेकर दिया था विवादित बयान

बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कराए जाने को लेकर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि सिर्फ ज्ञानवापी का सर्वे ही क्यों, बद्रीनाथ मंदिर समेत तमाम ऐसे मंदिर हैं जिन्हें बौद्ध मठों को तोड़कर बनाया गया है. उनका भी सर्वे कराया जाना चाहिए. स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital