Bharat Express DD Free Dish

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला में एक गोदाम में लगी भीषण आग, लपटों को बुझाने का प्रयास जारी, दमकल की कई गाड़िया मौके पर

नरेला इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई. सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं.

Delhi Fire

आग बुझाने का प्रयास जारी

Edited by Nitish Pandey

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार को सुबह एक गोदाम में आग लग गई. दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: “गहलोत हमारे मित्र, राजनीतिक संकट में भी वक्त निकाला, हम पर भरोसा जताया”, PM मोदी ने कांग्रेस में मची सियासी घमासान पर ली चुटकी

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read