Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आलोक को बीच से हटाने की प्लानिंग कर रहा था मनीष! SDM Jyoti Maurya के बेवफाई के Chats हुए वायरल

ज्योति के बेवफआई के चैट्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य को ठिकाना लगाने की बात मनीष कर रहा है. कथित तौर पर चैट में मनीष ने एसडीएम ज्योति से कहा था कि क्यों न आलोक को ठीकाना लगा दिया जाए.

SDM Jyoti Maurya और आलोक मौर्य

SDM Jyoti Maurya और आलोक मौर्य (फोटो सोशल मीडिया)

SDM Jyoti Maurya: ज्योति मौर्य से प्रेम प्रसंग मामले में महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे पर गाज गिरी है. उसे सस्पेंड कर दिया गया है. विभागीय जांच के बाद मनीष के खिलाफ कार्रवाई की गई है. डीजी होमगार्ड ने एफआईआर की सिफारिश भी की है. इस बीच ज्योति के बेवफआई के चैट्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य को ठिकाना लगाने की बात मनीष कर रहा है. कथित तौर पर चैट में मनीष ने एसडीएम ज्योति से कहा था कि क्यों न आलोक को ठीकाना लगा दिया जाए. वो हमें डिस्टर्ब कर रहा है. इसकी कहानी खत्म कर दें.

आलोक ने जताई थी हत्या की आशंका

बता दें कि आलोक शुरुआती दिनों से कहते आ रहे हैं कि उनकी हत्या हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मनीष हत्या का प्लानिंग कर रहा था. आलोक और ज्योति का मामला फिलहाल यूपी के एक फैमिली कोर्ट में चल रहा है. आलोक ने बच्चों के खातिर सुलह की भी बात की है. वहीं ज्योति ने आलोक के परिवार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है. इससे पहले भी ज्योति के चैट्स लीक हो गए थे. चैट्स में दोनों एक दूसरे के साथ “लव यू”, “मिस यू’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे.

यह भी पढ़ें:Patna Lathicharge: BJP नेता की मौत के बाद बिहार में बवाल, जेपी नड्डा बोले- नीतीश सरकार की बौखलाहट का नतीजा है लाठीचार्ज

जांच में दोषी पाए गए मनीष दुबे

जांच में मनीष दुबे से जुड़े तीन मामलों का जिक्र किया गया है. जिसमें पहला मामला एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ रिश्ते, दूसरा मामला अमरोहा जिले से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक महिला होमगार्ड ने मनीष दुबे पर आरोप लगाए थे. महिला होमगार्ड का आरोप है कि कमांडेंट उसे अकेले मिलने के लिए बुलाते थे, लेकिन जब उसने मना किया तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी थी. महिला ने मामले को लेकर डीजी होम से भी शिकायत की थी.

पत्नी ने भी मनीष दुबे पर लगाए गंभीर आरोप

मनीष दुबे का तीसरा मामला उनकी पत्नी से जुड़ा हुआ है. जिसमें मनीष दुबे की पत्नी ने लिखित में बयान देते हुए आरोप लगाया है कि मनीष दुबे शादी के बाद अब दहेज में उनके परिवार वालों से 80 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital