Bharat Express DD Free Dish

हुंडई शोरूम के सर्विस सेंटर पर कार सर्विस के समय शख्स को अचानक आया हर्ट अटैक, मौके पर ही मौत, Video Viral

Car Mechanic death: हैदराबाद शहर में हुई घटना ने सभी को चौंका दिया है. मृतक मैकेनिक की पहचान जंगारेड्डी के रूप में हुई है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना घटित हुई है. यहां एक कार मैकैनिक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रविवार को हैदराबाद के ऑटोनगर में हुंडई शोरूम में एक कार की सर्विस कर रहा था. तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आता है और मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक कार के बोनट के पास खड़ा हुआ होता है. अचनाक से वह गिर जाता है. आसपास वहां मौजूद लोग उसके पास आते हैं और उसे अस्पताल में लेकर जाते हैं, लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं.

हैदराबाद शहर में हुई घटना ने सभी को चौंका दिया है. मृतक मैकेनिक की पहचान जंगारेड्डी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ज्यादा काम को लेकर वो थोड़ा परेशान रहता था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read