Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नैनी जेल के भीतर माफिया अतीक अहमद के बेटे पर 24 घंटे है सख्त पहरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

Prayagraj: पिछले साल जुलाई के महीने से ही नैनी सेंट्रल जेल में कैद अली अहमद की सुरक्षा को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से बढ़ा दिया गया है.

Naini Jail

नैनी सेंट्रल जेल

Prayagraj: प्रयागराज का नैनी सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है. 3000 कैदियों की क्षमता वाले नैनी जेल के भीतर माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद कैद है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सूबे की पुलिस अतीक के करीबियों और उसके गुर्गों को मिट्टी में मिलाने पर लगी हुई है. वहीं पिछले साल जुलाई के महीने से ही नैनी सेंट्रल जेल में कैद अली अहमद की सुरक्षा को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से बढ़ा दिया गया है. बताया जा रहा है कि 4 कैमरे और 4 पुलिसकर्मियों की 24 घंटे की निगरानी में अली अहमद रहता है.

अंग्रेजों ने बनाया था जेल को

नैनी सेंट्रल जेल को अंग्रेजों के समय बनाया गया था. बात करें इसकी क्षमता की तो यहां करीब 3000 कैदी यहां रखे जाते हैं. लेकिन फिलहाल यहां पर 4000 कैदी रखे गए हैं. किसी जमाने में तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को भी इसी जेल में रखा गया था. मोतीलाल नेहरू से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक इस जेल में आजादी से पहले रखे जा चुके हैं.

दो दिन पहले प्रशासन ने किया था औचक निरीक्षण

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से सुर्खियों में आए नैनी सेंट्रल जेल में उमेश पाल हत्याकांड में मास्टर माइंड माफिया अतीक अहमद का बेटे अली अहमद के होने के कारण प्रशासन भी काफी मुस्तैद है. पिछले साल जुलाई के महीने से यहां कैद अली अहमद की सुरक्षा और जेल की व्यवस्था के मद्देनजर कुछ दिनों पहले ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नैनी सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया था. मिली जानकारी के अनुसार अली अहमद को तन्हा बैरक में रखा गया है. उसकी निगरानी के लिए चार कैमरो के अलावा अधिक संख्या में पुलिस कर्मी रखे गए हैं.

इसे भी पढ़ें: CM योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा, बोले- अयोध्या बनेगी देश और दुनिया की सुंदरतम नगरी

निरीक्षण में नहीं मिली कोई खामी

DCP यमुनापार और एडीएम के औचक निरीक्षण में किसी तरह की कोई कमी नहीं पाई गई. किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु भी इस दौरान नहीं पाया गया. हालांकि इस दौरान जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा. जेल में कैदियों से मिलने पहुंचे लोगों की भी तलाशी ली गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital