Bharat Express DD Free Dish

Lucknow: हॉस्पिटल के बाहर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, चपेट में आए लोगों के उड़े ​चीथड़े, गाड़ी से नीचे उतारते समय हुआ हादसा, लगा जैसे- बम ब्लास्ट हो

lucknow blast news: इस घटना के चश्मदीद ने कहा- ‘मैं मौके पर मौजूद था. सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि मेरे दोनों कान सुन्न हो गए. लगभग 5 मिनट तक कुछ सुनाई नहीं दिया. सिर्फ धुएं का गुबार ही दिखाई दे रहा था.’

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Gas Cylinder Blast : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक गैस सिलेंडर फटने से कोहराम मच गया. यहां ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालागंज चौराहे के पास स्थित एक प्राईवेट हॉस्पिटल के लिए वैन में ऑक्सीजन का सिलेंडर लाया गया था. नीचे उतारते समय सिलेंडर लोगों के हाथ से छूट गया, धड़ाक से गिरते ही उसमें तेज ब्‍लास्‍ट हुआ. दो लोग ब्लास्ट की चपेट में आ गए. जिनमें से एक ने वहीं दम तोड़ दिया.

संवाददाता ने बताया कि घटना के बाद जख्‍मी लोगों को तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया. ब्‍लास्‍ट से उनके शरीर की हालत ऐसी हो गई थी, कि कोई भी उनको देखकर कांप जाता. दोनों जनों के हाथ, पैर से शरीर अलग हो गए थे. डीसीपी वेस्ट ने मीडिया को जानकारी दी कि जख्‍मी हुए लोगों के नाम आरिफ और शोभित थे. जिनमें से आरिफ की मौत गई. वहीं, गम्भीर रूप से घायल शोभित का इलाज चल रहा है.

डीसीपी ने कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालागंज चौराहे के पास स्थित निजी अस्पताल के बाहर की है, जहां एक वैन से सिल‍ेंडर को नीचे उतारा जा रहा था. उसी समय तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया और उसे उतारने वालों के चीथड़े उड़ गए. उनके परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वहां कोहराम मच गया.

ये भी पढ़ें- 18 साल की बेटी की शादी कराना चाहते थे परिजन, लड़का पसंद न आने पर आग बबूला हुआ भाई, अपनी बहन को गोली मारकर ले जी जान

चश्‍मदीद बोला- बम जैसा धमाका हुआ, कान सुन्‍न हो गए

संजय कुमार नाम के शख्‍स ने कहा, ‘मैं मौके पर मौजूद था. सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि मेरे दोनों कान सुन्न हो गए थे. लगभग 5 मिनट तक कुछ सुनाई नहीं दे रहा था. सिर्फ धुएं का गुबार ही दिखाई दे रहा था.’ चश्‍मदीद ने कहा- इस घटना से आस-पास के इलाके में हड़कम्प मच गया. कइयों को लगा जैसे बम फट गया हो. ब्‍लास्‍ट की चपेट में आए दोनों युवक फरीदीपुर स्थित एलाइट ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारी थे.

संवाददाता ने बताया कि इस घटना में घायलों के बारे में प्लांट संचालक को भी सूचित किया गया है और आगे की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read