Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow News: विधायक अब्बास अंसारी पर बढ़ेगी और सख्ती, लखनऊ से रखी जाएगी नजर- बोले जेल मंत्री

UP News: जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश की सभी जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. लखनऊ मुख्यालय लगातार इनकी निगरानी करेगा.

जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: चित्रकूट जेल में पत्नी से मुलाकात के मामले के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. भारत एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि कासगंज जेल में बंद अब्बास पर नजर अब लखनऊ से रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके. इसी के साथ प्रदेश भर की उन सभी जेलों पर भी लखनऊ से ही नजर रखी जाएगी, जिनमें कुख्यात अपराधी बंद हैं.

जेल मंत्री ने कहा कि अब्बास अंसारी की चित्रकूट जेल में पत्नी से मुलाक़ात मामले में जेल अधीक्षक और जेलर पर कार्रवाई के बाद जेलों में सख़्ती और बढ़ाई जाएगी. अब जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों पर निगरानी तेज की जाएगी. माफियाओ और अपराधियों से कौन मिलता है और कितनी देर मिलता है इसका रिकॉर्ड रखा जायेगा. चित्रकूट जेल में जो हुआ उसकी जांच जारी है. अब लखनऊ मुख्यालय से भी निगरानी बढ़ाई जाएगी. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि जेलों में बंद 70 साल की उम्र से अधिक के कैदियो के साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित कैदियों की धाराओं और रिकॉर्ड का ब्योरा बनाया जा रहा है. जल्द इस प्रक्रिया क़ो भी पूरा कर लेंगे.

पढ़ें इसे भी- UP News: कासगंज जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की बढ़ाई गई निगरानी, पांच बॉडी वॉर्न कैमरे और एक ड्रोन लगाए गए

अब्बास पर पहले से ही ड्रोन और बॉडी वार्न कैमरे रख रहे हैं नजर

हाल ही में चित्रकूट जेल में हुई लापरवाही के बाद कासगंज जनपद की जेल में विधायक अब्बास अंसारी को शिफ्ट कर दिया गया था. साथ ही अब्बास की निगरानी बढ़ा दी गई थी. इसके लिए एक ड्रोन व पांच बॉडी वॉर्न कैमरे कासगंज जेल को उपलब्ध कराए गए थे. इसी के साथ ड्रोन कैमरे भी दिए गए थे. अब्बास को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. इसी जेल में बंद कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की बैरक के बाहर भी बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस बंदी रक्षक की ड्यूटी लगाई गई है. बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस एक बंदी रक्षक मुख्य गेट पर और दो बंदी रक्षकों को अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए हैं.

Abbas-ansari-With-wife

पहले थे चित्रकूट जेल में

मालूम हो कि अब्बास पहले चित्रकूट जेल में बंद थे, लेकिन 10 फरवरी को उनकी पत्नी के गुपचुप तरीके से जेल में मिलने की खबर सामने आने के बाद उनको कासगंज जेल भेज दिया गया था. इस मामले में उनकी पत्नी और अब्बास पर जेल में अवैध तरीके से मिलने का आरोप लगा था, जिसमें पत्नी निकहत बानो को भी पुलिस रिमांड पर लिया गया था. उनके कार चालक को भी रिमांड पर लिया गया था. पुलिस ने कहा था कि निकहत के पास से 2 मोबाइल फोन के अलावा विदेशी मुद्रा समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital