Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amritpal Singh: क्या साधु के भेष में दिल्ली में दाखिल हो चुका है अमृतपाल? पंजाब पुलिस पहुंची ISBT, खंगाले गए CCTV फुटेज

Amritpal singh: दिल्ली पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीमें कश्मीरी गेट स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर मौजूद हैं और उसे तेजी से पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं.

amritpal singh

खालिस्तानी अमृतपाल सिंह

Amritpal singh in Delhi : खालिस्तानी सरगना अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वह अभी तक पंजाब पुलिस की पकड़ से फरार है. भगोड़े अमृतपाल को लेकर कई खुलासे भी हो रहे हैं. जिसको लेकर नेपाल और पाकिस्तान की बॉर्डर सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं. वहीं वारिश पंजाब दे का अध्यक्ष अमृतपाल को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक, वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही कहीं छुपा हुआ हो सकता है. उनके अनुसार, कट्टरपंथी उपदेशक कथित तौर पर शुक्रवार को एक साधु के भेष में दिल्ली के ISBT बस अड्डे पर उतरा है. इसके बाद से पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली और उससे लगे बॉर्डर पर उसकी तलाश में जुट गई हैं.

CCTV खंगाल रही है पुलिस

अमृतपाल को पकड़ने के लिए अब पुलिस दिल्ली में छानबीन शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीमें कश्मीरी गेट स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर मौजूद हैं और उसे तेजी से पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतपाल सिंह के एक करीबी को पश्चिमी दिल्ली के तिलक विहार इलाके से हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें-   Congress: अब दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर तक पहुंचा बुलडोजर, की तोड़फोड़, गहराया संकट! जानिए वजह

सूत्रों के मुताबिक, अमित सिंह के रूप में पहचाने गए शख्स को मंगलवार को तिलक विहार से हिरासत में लिया गया था, जब पुलिस को उसके ठिकाने के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी. दिल्ली पुलिस ने इस ऑपरेशन में पंजाब पुलिस की मदद की है.

आखिरी बार हरियाणा में मिली थी लॉकेशन

आखिरी बार अमृतपाल को हरियाणा में देखा गया था उसका एक सीसीटीवी भी सामने आया था. इसमें उसके साथ एक महिला भी नजर आई रही है. इसी महिला ने उसे पुलिस से बचने के लिए आश्रय दिया था, जबकि वह सोमवार को पुलिस की तलाश से भाग रहा था. फुटेज में खालिस्तानी नेता को अपना चेहरा छिपाने के लिए छाता लिए हुए दिखाया गया है. जिस महिला ने उसे और उसकी सहयोगी पापलप्रीत सिंह को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उसके घर में शरण दी थी उसका नाम बलजीत कौर है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कट्टरपंथी उपदेशक, अमृतपाल सिंह, हत्या के प्रयास के कानून प्रवर्तन में बाधा डालने और वैमनस्य पैदा करने के आरोप में शनिवार से फरार चल रहा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital