Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kerala: आग का गोला बनी सड़क पर चलती कार, झुलसकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, दर्द की शिकायत के बाद गर्भवती महिला को ले जा रहे थे अस्पताल

Kerala News: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पति-पत्नी जलती हुई कार के अंदर फंस गए थे, वे कार के दरवाजे को नहीं खोल पाए.

kerala-car-fire

कार में लगी आग (Screen grab from video)

Kerala couple died in car fire: केरल के कन्नूर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां चलती कार में अचानक आग लग जाने के कारण पति और पत्नी की झुलसकर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में जांन गंवाने वाली महिला गर्भवती थी और दर्द की शिकायत के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था.

इस दर्दनाक हादसे में कार की पीछे की सीट पर बैठे चार लोग बाल-बाल बच गए, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है. सूचना मिलने के बाद कन्नूर शहर के पुलिस आयुक्त अजीत कुमार मौके पर पहुंच गए थे. जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पति-पत्नी जलती हुई कार के अंदर फंस गए थे, वे कार के दरवाजे को नहीं खोल पाए. सड़क पर जब 2020 मॉडल मारुति S-प्रेसो में आग लगी तो तुरंत मौके पर भीड़ जमा हो गई. लोगों ने गर्भवती महिला और उसके पति को कार से बाहर निकालने की कोशिश की. लोगों ने कार के दरवाजे को खोलने की कोशिश की, लेकिन कार का दरवाजा खुल नहीं पाया. कार के आगे के हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आ गया था. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग जलती हुई कार में फंसे पति-पत्नी को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: BBC Documentary: सुनावाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, जेठमलानी बोले- चीनी कंपनियों में है बीबीसी की हिस्सेदारी, दबाव में कर रही काम

नहीं खुला कार का दरवाजा

स्थानीय लोगों का कहना था कि वे कपल को बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सके क्योंकि उन्हें डर था कि कार का तेल टैंक फट न जाए. चश्मदीद ने मीडिया को बताया, “हम उस समय पूरी तरह से असहाय थे क्योंकि कार का अगला हिस्सा तुरंत आग की चपेट में आ गया था.” वहीं हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा वेरिफिकेशन के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकता है, विशेषज्ञों की मदद से कार की ठीक से जांच की जाएगी. इसके बाद ही चलती कार में आग लगने के कारणों का पता लग सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital