Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karnataka: सीएम पर सस्पेंस खत्म, सिद्धारमैया के सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज, डीके शिवकुमार बनेंगे डिप्टी CM, पार्टी ने किया अधिकारिक ऐलान

DK Shivakumar: प्रदेश में डिप्टी सीएम का पद मिलने के बाद कहा कि उन्होंने पार्टी के हित में इस फैसले को स्वीकार किया है. ये पार्टी आलाकमान ने फैसला लिया है.

Karnataka

कर्नाटक में सीएम पर सस्पेंस खत्म

New Karnataka CM: कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस में सीएम को लेकर चल रही माथापच्ची अब खत्म हो गई है. तमाम मंथन के बाद सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. वहीं रणनीति बनाने में माहिर डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. कांग्रेस ने अब इसका अधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है. कर्नाटक में 20 मई को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. कांग्रेस की तरफ से पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इसी दिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे.

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि “सभी से चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ये फैसला लिया है कि सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक के एकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने आगे कहा कि शिवकुमार संसदीय चुनाव 2024 के अंत तक PCC अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे.

‘पार्टी के हित में फैसले को स्वीकार किया’

प्रदेश में डिप्टी सीएम का पद मिलने के बाद कहा कि उन्होंने पार्टी के हित में इस फैसले को स्वीकार किया है. ये पार्टी आलाकमान ने फैसला लिया है. वहीं कांग्रेस ने विधायक दल (सीएलपी) की बैठक आज (18 मई) शाम सात बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में होता रहेगा जल्लीकट्टू, कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ भी कानून वैध, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संस्कृति का हिस्सा

सिद्धारमैया और शिवकुमार थे प्रबल दावेदार

कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार थे. दोनों के नाम को लेकर ही पार्टी में गहरा मंथन चला. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर पर कई बैठक होने के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है.

135 सीट जीतकर लहराया परचम

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं बीजेपी 66 सीटों और जेडीएस 19 सीटों पर सिमट गई. राज्य में 13 मई (शनिवार) को नतीजे आए थे. इसी के बाद से सवाल बना हुआ था कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में से कौन एक कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री होगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital