Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राजनीति में नहीं आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे, बताया अपना Future प्लान

जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि आपके पिता के समर्थकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे तो महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि उम्मीद रखना तो हर किसी का अधिकार है.

mp politics

महाआर्यमन सिंधिया

Jyotiraditya Scindia son: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रदेश में काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. यहां तक कि उनके फिर से कांग्रेस में शामिल होने की बात तक कही जा रही है, लेकिन इसी बीच उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया को लेकर भी बातें शुरू हो गई हैं कि वह भी क्या राजनीति में जल्द आ सकते हैं. हालांकि उन्होंने अपने एक बयान में इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि उनकी अभी राजनीति में आने की कोई प्लानिंग नहीं है.

अगर ज्योतिरादित्य सिधिंया के बारे में बात की जाए को उनकी दिलचस्पी राजनीति से क्रिकेट में हैं. उन्होंने कहा है कि वो राजनीति के बजाय एक क्रिकेट लीग शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं.

राजनीति में आने में फिलहाल कोई रूचि नहीं

सिंधिया परिवार ग्वालियर का काफी शाही परिवार है. अब सिंधिया परिवार के वंशज ने कहा है कि वो राजनीति के बजाय एक क्रिकेट लीग शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं. महाआर्यमन सिंधिया कहना है कि राजनीति निश्चित रूप से समाज में बदलाव लाने का एक जरिया है, लेकिन फिलहाल मेरी राजनीति में आने की कोई रूचि नहीं है. वहीं जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि आपके पिता के समर्थकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में वह प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने कहा कि उम्मीद रखना तो हर किसी का अधिकार है, फिलहाल मैं इस बारे में चर्चा करना नहीं चहाता हूं. हम केवल अभी उसी पर ध्यान लगा रहे हैं जो इस समय हमारा काम हैं.

यह भी पढ़ें-  “कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा…वो देशहित को नहीं समझती”, भोपाल में PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

बता दें कि महाआर्यमन सिंधिया ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं. इसके अलावा वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के सदस्य भी हैं. महाआर्यमन ने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को मौका देना चहाते हैं. इसलिए वह ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक क्रिकेट लीग की शुरूआत करने पर विचार कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital