Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

World Yoga Day 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया Yoga, बोले- योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पूरा विश्व योग कर रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

सीएम योगी ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पूरा विश्व योग कर रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां सीएम ने योग किया. योग करने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोग सामान्य स्वास्थ्य के लिए तमाम तरह के व्यायाम करते हैं, लेकिन शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखना है तो ये सिर्फ योग से ही संभव है. भारत के मनीषियों की ये हजारों वर्षों की ये परंपरा भारतीयों की विरासत का हिस्सा है.

आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है

सीएम ने कहा कि आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है. ये सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में संभव हो पाया है. जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है. विश्व के लगभग 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग के अवसर पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जुड़े हैं. इस तरह वह योग की विभिन्न विधाओं के साथ जुड़कर भारत के ऋषि-मुनियों की परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- विश्व मना रहा है आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में तो राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर किया योग, पीएम मोदी भी UN के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए इसे अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है. शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, योग के स्वाभाविक परिणाम हैं, इसलिए योग अवश्य अपनाएं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital