Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उड़ान के लिए तैयार था Indigo का विमान, डिपार्चर से पहले पायलट को आया चक्कर, फिर मौत

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, INDIGO पायलट को नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरना था. फ्लाइट के गेट पर ही वह बेहोश होकर अचानक गिर गया और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

IndiGo

इंडिगो फ्लाइट

Indigo: मौत कब, कहां, कैसे और किसे आ जाए कोई नहीं कह सकता! एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना गुरुवार को नागपुर हवाई अड्डे पर घटी. यहां उड़ान भरने से ठीक पहले पायलट की मौत हो गई. बताया गया कि इंडिगो की यह फ्लाइट नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरने वाली थी. इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा,” “हमें आज नागपुर में हमारे एक पायलट के निधन पर दुख हुआ है. नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया.” “हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.” पायलट के रोस्टर के मुताबिक, ड्यूटी पर आने से पहले उन्होंने करीब 27 घंटे तक रेस्ट किया था.”

फ्लाइट के गेट पर ही बेहोश हुआ पायलट

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, INDIGO पायलट को नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरना था. फ्लाइट के गेट पर ही वह बेहोश होकर अचानक गिर गया और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. IndiGo ने बयान जारी कर पायलट ने निधन पर दुख जताया है.  इंडिगो के मुताबिक, पायलट ने एक दिन पहले त्रिवेन्द्रम-पुणे-नागपुर में विमान का परिचालन किया था. इसके बाद पायलट ने करीब 27 घंटे तक रेस्ट किया था.

यह भी पढ़ें: Ghosi Bypoll-2023: ‘सैफई नहीं पहुंचा दिया तो असल मां-बाप का बेटा नहीं’, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

बता दें कि इससे पहले कतर एयरवेज के एक पायलट की दोहा से दिल्ली जाने वाली उड़ान के दौरान मौत हो गई थी. हवा में पायलट के बीमार पड़ने के बाद फ्लाइट को दुबई डायवर्ट कर दिया गया. इस पायलट ने 2003 में स्पाइसजेट की उद्घाटन उड़ान का संचालन किया था.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital