Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में इंडिया लिवर हेल्थ समिट का होगा आयोजन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय करेंगे शिरकत

Liver Health Summit: शराब से संबंधित होने वाली लिवर की बीमारियों के खिलाफ जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इंडिया लिवर हेल्थ समिट का आयोजन किया जा रहा है.

Upendrr-Rai

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय

World Liver Day: 19 अप्रैल 2023 को एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम, लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान में वर्ल्ड लिवर डे (World Liver Day) के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. शराब से संबंधित होने वाली लिवर की बीमारियों के खिलाफ जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इंडिया लिवर हेल्थ समिट का आयोजन किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ और प्रमुख वक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे. वहीं इस कार्यक्रम में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी मुख्य अतिथि होंगे. साथ ही एमिटी एजुटकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अशोक चौहान भी मौजूद रहेंगे.

इस समिट में आमंत्रित वक्ताओं और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के संबोधन के साथ-साथ लीवर हेल्थ के विशेषज्ञों के नेतृत्व में पैनल चर्चा होगी. बता दें कि 19 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व लिवर दिवस के रूप में मनाया जाता है.

– भारत एक्सप्रेस




इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital