Bharat Express DD Free Dish

Tunisha Sharma: ‘श्रद्धा हत्याकांड के बाद मैंने तुनिशा से रिश्ता खत्म कर लिया’, पुलिस पूछताछ में बोला एक्स बॉयफ्रेंड शीजान

Tunisha Sharma Case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी और उसका एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान ने एक बड़ा खुलासा किया है.

Tunisha Sharma

तुनिषा शर्मा और को-एक्टर शिजान खान

Edited by Nitish Pandey

Tunisha Sharma: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे है. तुनिशा का एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान ने कथित तौर पर पुलिस पूछताछ में बताया कि दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस के बाद देश के माहौल से इतना परेशान था कि वो उसने भी ब्रेकअप करने का फैसला किया था.

मुंबई पुलिस को शीजान ने बताया कि उसने श्रद्धा हत्याकांड को देखने के बाद उसने तुनिशा (Tunisha Sharma) से अपने रिश्ते को खत्म कर लिया. इतना ही नहीं उसने अपनी एक पूर्व प्रेमिका को बताया कि दूसरे समुदाय के होने के अलावा दोनों के बीच उम्र का भी काफी फैसला है. पुलिस पूछताछ के दौरान शीजान ने बताया कि ब्रेकअप होने के बाद एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी.

बता दें कि खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. जहां कोर्ट ने शीजान को पुलिस रिमांड में भेज दिया था. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है.

24 दिसंबर को मिली थी तुनिशा की लाश

बीते 24 दिसंबर को मुबंई के एक टीवी सीरियल के सेट पर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) की लाश मिली थी. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, टी ब्रेक के दौरान एक्ट्रेस शौचालय गई, जब बहुत देर तक वापस नहीं आईं, तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और उसे लटका हुआ पाया. इस दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें : Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा डेथ केस को शिंदे सरकार के मंत्री ने बताया लव जिहाद का मामला, जानिए पुलिस ने क्या कहा

ब्रेकअप से तनाव में थी तुनिशा- पुलिस

इस पूरे मामले पर शुरुआती जांच के पुलिस का कहना है कि तुनिशा (Tunisha Sharma) के इस कदम के पीछे शीजान के साथ हुआ उसका ब्रेकअप हो सकता है. पुलिस का ये भी कहना है कि मामले की एफआईआर से पता चला है कि दोनों कलाकार रिश्ते में थे और 15 दिन पहले ही उन दोनों का ब्रेकअप हो गया था. पुलिस का कहना है कि तुनिशा कथित तौर पर तनाव में थी.

-भारत एक्सप्रेस      



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read