Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, कई जिलों में इंटरनेट ठप, कल विहिप करेगी देशव्यापी प्रर्दशन

सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि मामले में अब तक 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं. वहीं 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सीएम ने कहा कि केंद्रीय बलों की 16 कंपनियां और हरियाणा पुलिस की 30 कंपनियां नूंह में तैनात है.

Nuh Violence

Nuh Violence

Nuh Violence: गुड़गांव से हिंसा की एक और घटना सामने आई है, जिसमें दोपहर करीब 2 बजे बादशाहपुर में भीड़ ने दो दुकानों में आग लगा दी. इससे पहले सोमवार को नूंह से फैली हिंसा की आग में अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 133 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि झड़पें बड़ी साजिश का हिस्सा लगती हैं. हिंसा की घटना के बाद से इलाके में लोग डरे सहमे हुए हैं. इस बीच नूंह, पलवल, पटौदी, सोहाना, मानेसर में इंटरनेट बंद कर दी गई हैं.

अब तक 44 एफआईआर दर्ज

सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि मामले में अब तक 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं. वहीं 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सीएम ने कहा कि केंद्रीय बलों की 16 कंपनियां और हरियाणा पुलिस की 30 कंपनियां नूंह में तैनात है. इस बीच खबर आ रही है कि विश्व हिंदू परिषद बुधवार को देशभर में मार्च करने जा रही है. प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है. नूंह, मेवात सहित हरियाणा के पांच जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. वहीं बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मसहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलने चाहिए.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: पहले उतारा मौत के घाट फिर किया बलात्कार…उत्तराखंड में महिला से बर्बरता की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार

मेवात को हिंदुओं का कब्रिसतान नहीं बनने देंगे: सुरेंद्र जैन

हिंसा की आग गुरुग्राम तक पहुंच चुकी है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉक्टर सुरेंद्र जैन ने हरियाणा के मेवात में हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने धमकी देते हुए कहा है कि मेवात को हिंदुओं का कब्रिस्तान नहीं बनने देंगे. उन्होंने कहा कि हर साल भगवान भोले शंकर की पूजा करने श्रद्धालु आते हैं. यात्रा को रोककर अचानक सोमवार को हमला किया गया.

नूंह में सांप्रदायिक झड़प की वजह?

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद ने ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा’ निकाली. जुलूस शुरु होने के 10 मिनट बाद खेड़ला मोड़ के पास दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई. दोपहर करीब 2 बजे नूंह कस्बे से 200 से ज्यादा लोग पैदल चलने लगे. इसके बाद भारी भीड़ ने जुलूस पर पथराव कर दिया. शुरुआत में हिंदू पक्ष भाग गया, लेकिन बाद में उन्होंने जवाबी कार्रवाई की. जवाबी कार्रवाई के दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. मस्जिदों में आग लगा दी गई. घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया है.

इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह हिंसा पर राज्य के गृह मंत्री अनिल विज और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की है. सीएम ने इलाके में शांति बहाल करने को लेकर आदेश दिया है. वहीं, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि जो लोग हरियाणा में शांति भंग करना चाहते थे, उन्होंने नूंह में हिंसा की साजिश रची, क्योंकि अधिकारियों ने पिछले दिन की हिंसा के बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital