Bharat Express DD Free Dish

UP News: बुलंदशहर के काली नदी के पास जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत, मौके पर आलाधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार समेत जिले के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है. पुलिस की टीम जांच कर रही है.

UP News
Edited by Nitish Pandey

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की काली नदी के पास बस्ती में जोरदार धमाका हुआ. संदिग्ध परिस्थितियों में हुए ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा. हालांकि अभी तक धमाके के कारण स्पष्ट नहीं हुए है. माना जा रहा है कि ये हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ है. इस घटना में चार लोगों के मौत की पुष्टि जिले के एसएसपी श्लोक कुमार ने की है.

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार समेत जिले के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है. पुलिस की टीम जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: UP News: 15 साल की लड़की ने अपने माता-पिता को जहर देने के बाद कुल्हाड़ी से काट डाला, सामने आई ये बड़ी वजह

ये धमाका इतना तेज था कि आस-पास में रहने वाले लोगों के घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read