Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gorakhpur: अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नहीं होगी पीने के पानी की दिक्कत, फिर से 5 रु में मिलेगा एक लीटर RO वाटर

कोरोना महामारी के कारण रेलवे स्टेशनों पर लगी वाटर वेंडिंग मशीन बंद चल रही थी लेकिन एक बार फिर से रेलवे ने इनको संचालित करने की योजना बना रहा है. इ

सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)

Gorakhpur: रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की किल्लत देखते हुए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मात्र 5 रुपए में यात्रियों को एक लीटर आरओ का पानी उपलब्ध कराया जाएगा. एक-एक बोतल के लिए 15 से 20 रुपए यात्रियों को चुकाने पड़ते हैं. वहीं इस नई व्यवस्था से यात्रियों को खासा सुविधा होगी और उनको पीने के लिए स्वच्छ-साफ पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और न ही अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी.

कोरोना महामारी में लग गया था ग्रहण

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन बंद चल रही थी. लेकिन एक बार फिर से रेलवे ने इनको संचालित करने की योजना बनाई है और IRCTC के बाद रेलवे गोरखपुर के साथ ही लखनऊ सहित बस्सी गोंडा सहित 10 स्टेशनों पर 48 एटीवीएम को लगाए जाने की योजना है. पानी के लिए इस मशीन को लगाने के लिए लखनऊ डिवीजन टेंडर भी जारी कर चुका है और बस इस पर जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

बता दें कि 12 एटीवीएम गोरखपुर जंक्शन पर पहले से लगे हैं लेकिन वे सभी बंद पड़े हैं. ऐसे में रेलवे यहां पर नए सिरे से 13 ATVM लगाने की तैयारी कर रहा है. इस सुविधा से शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को एक बार फिर से साफ और ठंडा पानी पीने के लिए उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें- UP News: 8000 किमी साइकिल यात्रा कर अयोध्या से रामेश्वरम तक जाने वाले अभिषेक सावंत से मिले अखिलेश यादव, कही ये बात

2019 में लगी सभी मशीनों में लग चुकी है जंग

सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशनों में जो ऑटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीनें 2019 में यात्रियो को साफ पीने का पानी देने के लिए लगाई गई थीं, उन सब में अब जंग लग चुका है. वहीं इस काम को छोड़कर ठेकेदार भी भाग गया था और दूसरा कोई कांट्रैक्टर इस योजना को लेने के लिए नहीं मिला. इन मशीनों की देखरेख भी नहीं हो सकी और धीरे-धीरे ये मशीनें कबाड़ में बदल गईं. बता दें कि यह सुविधा आईआरसीटीसी की ओर से शुरू हुई थी. इसके बाद यात्रियों को प्यास बुझाने के लिए दो रुपए प्रति लीटर की दर से शुद्ध और साफ पानी मिल रहा था, लेकिन जैसे ही मशीनें कंडम हुईं यात्रियों में फिर से पानी की किल्लत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital