Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत

Delhi Meerut Expressway Accident: आज मंगलवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया है. गाजियाबाद में इस एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें 6 लोगों की मौत की सूचना है.

Delhi Meerut Expressway Accident

Delhi Meerut Expressway Accident

Delhi Meerut Expressway Accident: आज मंगलवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया है. गाजियाबाद में इस एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में  स्कूल बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें 6 लोगों की मौत की सूचना है. वहीं, कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर क्रॉसिंग थाना क्षेत्र के पास हुई है. हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद शव कार में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस हादसे में एक 8 साल का बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.

Delhi Meerut Expressway Accident: कार की गेट को कटर से काटकर निकाले गए शव

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह गाजियाबाद में भीषण हादसा हो गया. स्कूल बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल की बस खाली थी उसमें कोई भी छात्र नहीं था. वहीं, कार सवार परिवार मेरठ से दिल्ली की ओर आ रहा था. बताया गया कि ये लोग खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे. गाजियाबाद में हुई दर्दनाक घटना में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई. बस और कार की यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सामने से बिल्कुल चिपक सी गई. बताया गया कि हादसे के बाद कार में लोगों के शव बुरे तरीके से फंस गए,जिन्हें कार की गेट को कटर से काटकर निकाला गया.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, जख्मी हुए एक बच्चे और एक पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस अधिकारी और कर्मी मामले की छानबीन में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- WB Panchayat Election Results: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज, 8 और 10 जुलाई को हुई थी वोटिंग

स्कूल बस को लेकर बताया गया कि वह गलत दिशा से आ रही थी. फिलहाल घटना की जांच पुलिस कर रही है.

सीएम योगी ने जताया दुःख

गाजियाबाद में हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया,”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने जनपद गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. महाराज जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital