Bharat Express DD Free Dish

पंचायत चुनाव: पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दिया बयान, बोले- लोकतंत्र के लिए ऐसी घटनाएं ठीक नहीं

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद अब इसपर सियासत गरमा गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंसा को लेकर बयान दिया है.

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर दिग्विजय सिंह का बयान

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर दिग्विजय सिंह का बयान

Edited by

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद अब इसपर सियासत गरमा गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंसा को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि “मैं ममता बनर्जी का प्रशंसक रहा हूं, लेकिन चुनाव में इस तरह की हिंसा लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. ऐसी घटनाएं बर्दाश्त के लायक नहीं हैं. उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर कहा कि आफने सीपीएम सरकार के दौरान इस स्थिति का पूरी हिम्मत से सामना किया था, लेकिन अब जो बंगाल में हो रहा है वो भी ठीक नहीं है. ये बातें दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कही हैं.

चुनाव के दौरान हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों (बूथ) पर सोमवार सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों और चुनाव संबंधी हिंसा में 15 लोगों की मौत के बाद इन केंद्रों पर पंचायत चुनाव के दौरान हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शाम पांच बजे तक पुनर्मतदान होगा और प्रत्येक मतदान केंद्र पर राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय बल के चार जवान तैनात हैं.

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव: पश्चिम बंगाल के 19 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच 696 मतदान केंद्रों पर दोबारा शुरू हुआ मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इन जिलों में हो रहा मतदान

अधिकारियों ने बताया कि जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई है, उनमें मुर्शिदाबाद में सबसे अधिक 175 मतदान केंद्र हैं और उसके बाद मालदा में 109 मतदान केंद्र हैं. नदिया में 89 मतदान केंद्र पर, कूच बिहार में 53, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मेदिनीपुर में 31 और हुगली में 29 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है. उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग, झारग्राम और कलिम्पोंग जिलों में पुनर्मतदान का आदेश नहीं दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read