Bharat Express DD Free Dish

Hanuman Ansh
Hanuman Ansh

“बस थोड़ा सा इंतजार, POK अपने आप भारत में होगा शामिल”, पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का बड़ा बयान

POK: राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह राजस्थान में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए है.

वीके सिंह (फोटो ट्विटर)

Former Army Chief General VK Singh: केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पीओके अपने आप ही भारत में शामिल जाएगा. हमें इसके लिए बस थोड़ा सा इंतजार करने की जरुरत है. दरअसल बीजेपी सांसद और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से सवाल पूछा गया था कि पीओके में लोग भारत में शामिल होने की बात कर रहे हैं. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि,” POK अपने आप ही भारत में शामिल हो जाएगा. इसके लिए आपको बस थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है.”

गौरतलब है कि राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह राजस्थान में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए है. इस दौरान दौसा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछ लिया कि POK के लोग भारत के साथ विलय की मांग कर रहे है. इस पर बीजेपी का क्या रुख है. इस सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद से यह भी पूछा कि पीओके के शिया मुस्लिम भारत के साथ सीमा खोलने की बात कर रहे हैं. इस पर आप क्या कहेंगे तो बीजेपी सांसद ने कहा कि पीओके का खुद-ब-खुद भारत में विलय हो जाएगा. आप बस थोड़ा सा इंतजार करिए.

यह भी पढे़ं- Maharashtra: “मैं निकला और मुझे संजन राउत का फोन आया, तत्कालीन CM के घर में पेट्रोल डालकर लगा दो आग”, शिवसेना विधायक का बड़ा दावा

पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन

दरअसल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में इस समय पाकिस्तान के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जम्मू कश्मीर के एक कार्यकर्ता शब्बीर चौधरी ने पीओके में रहने वाले लोगों का मुद्दा उठाया है. पीओके में लोग महंगाई के चलते भोजन की कमी, ज्यादा टैक्स को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और पाकिस्तान का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने पूरे क्षेत्र में हो रहे भारी विरोध प्रदर्शनों के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है.

साल के अंत में होंगे चुनाव

जाहिर है कि प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसकी तैयारी के मद्देनजर बीजेपी सूबे में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. इस सिलसिले में बीजेपी कई बड़े नेता राजस्थान का दौरा कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Hanuman Ansh