Bharat Express DD Free Dish

Firozabad News: दुल्हन को कार से उतारते वक्त हुई हर्ष फायरिंग, किशोरी के पैर में लगी गोली, वीडियो वायरल

अरांव चौकी प्रभारी जय सिंह का कहना है कि गोली युवती के पैर में लगी है. जिसे आगरा रेफर कर दिया गया है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.

Firozabad News

तमंचे की गोली लगने से घायल युवती

Edited by Nitish Pandey

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी के घर में उस वक्त हाहाकार मच गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोरी के पैर में गोली लग गई. किशोरी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किशोरी दर्द से कराह रही है.

घटना फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के ब्लाक आरावँ के ग्राम बजेरा की बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक नई नवेली दुल्हन के आगमन के लिए बड़ी संख्या में लोग दुल्हे के दरवाजे पर खड़े थे. इसी दौरान कार दुल्हन को लेकर दरवाजे पहुंची तो पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. सभी दुल्हन को घर में प्रवेश कराने की तैयारी में जुट गए.

घायल युवती का इलाज जारी

इसी दौरान जब घर की महिलाएं दुल्हन को कार से उतारने लगी तो कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे, जिसमें पास ही खड़ी एक 17 साल की किशोरी के पैर में गोली लग गई तो पूरे घर में कोहराम मच गया. वहीं किशोरी बुरी तरह घायल हो गई. घायल युवती को आनन-फानन में सरकारी ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. दूसरी ओर घटना से आहत किशोरी के परिवारीजनों ने हर्ष फायरिंग करने वालों पर अवैध असलहा रखने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: Sushma Baraik: सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में पूर्व आईपीएस समेत आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

अरांव चौकी प्रभारी जय सिंह का कहना है कि गोली युवती के पैर में लगी है. जिसे आगरा रेफर कर दिया गया है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. इस मामले में क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read