Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बेटे की गर्लफ्रेंड संग फरार हुआ पिता, चुपके-चुपके ऐसे पनपा प्यार, पुलिस ने पकड़ा तो बोली लड़की- इन्हीं के संग रहूंगी

Kanpur: लड़की का कॉल सर्विलांस पर लगाया गया और तब उसके सही लोकेशन को ट्रेस किया गया. यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से कमलेश को लड़की संग हिरासत में ले लिया.

kanpur

प्रतीकात्मक तस्वीर

Kanpur: प्यार में फरारी की कई तरह की खबरें आपने पढ़ी होंगी या देखी होंगी. लेकिन, ये मामला कुछ हटकर है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पिता अपने ही बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया और लोगों को भनक तक नहीं लगी. तकरीबन एक साल बाद पुलिस ने इस राज से पर्दा उठाया है. फिलहाल, दोनों पुलिस की हिरासत में हैं और लड़की के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक औरैया का रहने वाला कमलेश अपने 20 साल के बेटे के साथ कानपुर आया था. यहां वह चकेरी में इलाके में रहता था और राजमिस्त्री का काम करके अपना घर-परिवार चला रहा था. कमलेश के बेटे को पड़ोस की ही एक लड़की से प्यार हुआ और दोनों का मिलना-जुलना होने लगा. लड़की कई मर्तबा युवक से मिलने उसके घर भी आती थी. एक दिन कमलेश ने अपने बेटे को इसके लिए डांट भी लगाई. लेकिन, इस दौरान कमलेश और उसके बेटे की गर्लफ्रेंड में करीबियां बढ़ चुकी थीं. बेटे की गैर-मौजूदगी में दोनों की मुलाकातें होती थीं.

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

एक दिन लड़की घर से गायब हो गई. लड़की के घरवालों ने तलाश शुरू की. हालांकि, कमलेश का लड़का घर पर ही दिखा, लिहाजा उन्हें उसके ऊपर शक भी नहीं हुआ. ऐसे में लड़की के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस ने छानबीन शुरू की. लेकिन, एक साल बाद केस की उलझी हुई गुत्थी सुलझी और कमलेश के यहां से लड़की बरामद कर ली गई.

ये भी पढ़ें:Karnataka Election: कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे जगदीश शेट्टार के खिलाफ BJP ने बनायी रणनीति, जानें क्या है का प्लान

पुलिस के मुताबिक कमलेश अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ दिल्ली फरार हो गया था और किराये के कमरे में रहने लगा था. लड़की का कॉल सर्विलांस पर लगाया गया और तब उसके सही लोकेशन को ट्रेस किया गया. यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से कमलेश को लड़की संग हिरासत में ले लिया. पूछताछ में दोनों ने अपने संबंध को कबूल कर लिया. लड़की ने पूछताछ के दौरान कमलेश के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी दिखाई दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital