Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Etah: यूपी के एटा में रफ्तार का कहर, नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

बीमार महिला को परिजन इलाज के लिए एटा के जिला अस्पताल में ले जा रहे थे. इस हादसे में पति-पत्नी सहित अन्य लोगों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है.

नहर से कार निकालते हुए

Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है. यहां अनियंत्रित होकर नहर में गिरी एक कार में सवार एक ही परिवार के चार सहित पांच लोगों की मौत हो गई है. इसकी सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी सहित सभी शवों को बाहर निकाला.

एटा में बीती रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के वेवर वैराज, मोहर के घाट नहर में अनियंत्रित होकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के थे. वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तड़के रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला. शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने क्रेन की मदद ली. गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम अडौरा निवासी विनीता की तबियत खराब थी. इस पर परिवार के लोग कार से बीमार विनीता का इलाज कराने के लिए एटा जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि कार की स्पीड तेज थी. काली नदी का पुल पार करने के बाद एक तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई. हादसे के बाद कार सवारों में चीख-पुकार मच गई. वहीं राहगीर मदद करने का प्रयास करते रहे लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण मदद नहीं कर सके.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे पर SC आदेश के बाद बोले फरंगी महली- मुस्लिम पक्ष को अब इस केस में मिलेगी कामयाबी

जब सुबह हुई तो कार नहर में गिरी दिखाई दी. इस पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कार समेत सभी शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान नीरज, विनीता, संतोष, तेजेन्द्र और ड्राइवर शुभम के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि, मृतक ड्राइवर शुभम गंज डुण्डवारा का रहने वाला था. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गयी है.

मृतकों के परिवार के सतीश ने बताया कि रात 11 बजे नीरज की पत्नी विनीता की हालत बिगड़ने के बाद उसे एटा जिला अस्पताल ले जा रहे थे. रात करीब 12 बजे परिजनों की कार डिवाइडर से टकराकर नहर में गिर गयी. रात भर फोन करते रहे लेकिन किसी का फोन नहीं लगा. इस पर जब सुबह उनको तलाश किया गया तो राहगीरों की मदद से पता चला कि कोई कार नहर में गिरी है. इसके बाद घटना की जानकारी हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital