Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Patna: पार्किंग विवाद को लेकर दबंगों ने मारी पांच लोगों को गोली, गुस्साई भीड़ ने फूंका आरोपी का घर, जला डाली कई गाड़ियां

Patna: गुस्साई भीड़ ने न सिर्फ आरोपी के घर और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया बल्कि वो आरोपी को भी जिंदा जलाने की कोशिश कर रहे थे.

Patna Kand

आरोपी का घर और गाड़ियां

Patna: बिहार की राजधानी पटना में पार्किंग के विवाद को लेकर दो गुटों में हुए विवाद के बाद दबंगों ने पांच लोगों पर गोली चला दी. इस घटना में एक ही परिवार के गौतम कुमार और रौशन कुमार नामक युवक की हुई मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा.

यह है पूरा मामला

पटना के जेठुली में उमेश राय नाम का एक व्यक्ति रहता है, जो की काफी दबंग है. यह लोगों की जमीन को हड़प कर गलत तरीके से पैसा कमाता है. बताया जा रहा है कि उमेश राय का राजनीतिक पार्टियों से भी अच्छे संबंध हैं. घटना में मृतक के परिजनों के पार्किंग स्थल के रास्ते में उमेश राय अपने ट्रैक्टर से गिट्टी गिरा रहे थे. इससे उनके पार्किंग स्थल का रास्ता बंद हो गया. उसके बाद पार्किंग से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद शुरू हो गया.

आरोप है कि इसके बाद उमेश राय के लोगों ने दबंगई दिखाते हुए गोलियों की बैछार कर दी. जिसमें पांच लोग उनकी गोलियो का शिकार बन गए. घटनास्थल पर ही गौतम नाम के युवक की मौत हो गई. गोलीबारी में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया. वहीं एक युवक की मौत अस्पताल में लाने के बाद हुई. घायल नागेंद्र राय ,चनारिक राय और मोनारिक राय की हालत चिंताजनक है.

गुस्साए लोगों ने फूंका आरोपी का घर

वहीं इस घटना में बचे तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. गुस्साए लोगों ने आरोपी उमेश राय के घर पर जमकर पत्थरबाजी की. वहीं आरोपी के घर, सामुदायिक भवन, आईटीआई सेंटर और गोदाम को भी नहीं छोड़ा. इन्हें भी आग के हवाले करते हुए गुस्साई भीड़ ने उमेश राय की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को भी फूंक डाला.

इसे भी पढ़ें: Sitapur News: बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी को बंधक बनाकर 20 लाख लूटे, पुलिस जांच में जुटी

गुस्साई भीड़ द्वारा आरोपी को जिंदा जलाने की कोशिश

घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचते हुए स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की. पुलिस ने जहां उपद्रवियों को खदेड़ दिया. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि आग बुझाने में दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां लग गईं. गुस्साई भीड़ ने न सिर्फ आरोपी के घर और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को फूंक दिया बल्कि वो आरोपी को भी जिंदा जलाने की कोशिश कर रहे थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital