Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब में नशा तस्कर होंगे बेनकाब! CM मान को मिले सालों से बंद पड़े तीन लीफाफे, चिट्टे के सरगनाओं पर होगी बड़ी कार्रवाई

पंजाब ड्रग रैकेट मामले की सुनवाई काफी लंबे समय से अदालत में चल रही थी. पिछले हफ्ते ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष तीन रिपोर्ट खोले गए.

bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

Punjab: पंजाब की जवानी सालों से नशे के चंगुल में तबाह हो रही है. नशे से बर्बाद परिवारों की सिसकियां अब हुक्मरानों के कानों तक शायद पहुंची हैं. पंजाब सरकार नशे के खिलाफ कार्रवाई को एक ठोस अंजाम देने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका ऐलान भी कर दिया है. उन्होंने ट्वीट कर उन बंद लिफाफों के मिलने का जिक्र किया, जो सालों से बंद पड़े थे. अब इन्हें हाईकोर्ट ने सीएम मान को भेज दिया है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके बताया, “पंजाब में ड्रग्स के मामले से संबंधित कई साल से बंद पड़े माननीय हाईकोर्ट द्वारा खोले गए तीन लिफ़ाफे सरकार के पास पहुंच गए हैं. पंजाब की जवानी को नशे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी.

क्या है बंद लिफाफे का मामला?

पंजाब ड्रग रैकेट मामले की सुनवाई काफी लंबे समय से अदालत में चल रही थी. पिछले हफ्ते ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष तीन रिपोर्ट खोले गए. तीनों रिपोर्ट स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी SIT ने तैयार किए थे. गौतलब है कि एक रिपोर्ट को पढ़ने के बाद हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता को नोटिस भेजने की बात कही. मामले में पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को भी अपना पक्ष रखने को कहा गया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: प्राइवेट डॉक्टरों की 16 दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, Right to Health बिल पर सरकार के साथ बनी सहमति, सीएम गहलोत ने की घोषणा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मामले से जुड़े एटवोकेट के हवाले से दावा किया गया है कि इस संबंध में चौथी रिपोर्ट है, जिसे अभी खोला जाना बाकी है. इसके जरिए कई बड़े चेहरे बेनकाब हो सकते हैं. बहरहाल, तीन रिपोर्ट में जीन लोगों के नाम हैं, उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. क्योंकि, पंजाब सरकार को भी हाईकोर्ट के पास पड़े बंद लिफाफों का इंतजार था. सरकार की दलील थी कि उन्हें भी कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital