Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उन पीड़ित महिलाओं की डिटेल्स दें जिन्होंने की थी यौन उत्पीड़न की शिकायत- राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

Delhi Police sends Notice to Rahul Gandhi: राहुल गांधी फिलहाल ब्रिटेन के दौरे से लौट आए हैं लेकिन विदेश में उनके दिए बयान पर देश में सियासत गरमाई हुई है.

RAHUL GANDHI

लाल किले से राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला (फोटो ट्विटर)

Delhi Police sends Notice to Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है, जिसमें उनसे पूछा गया है कि उन पीड़िताओं की डिटेल्स शेयर करें जिन्होंने यौन शोषण की शिकायत की थी. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी से कई तरह के सवाल किए गए हैं. पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए राहुल को नोटिस दिया है ताकि पीड़िताओं को सुरक्षा प्रदान की जा सके. दरअसल, पूरा मामला भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के श्रीनगर में दिए एक बयान से जुड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के घर जाकर यह नोटिस दिया है, जिसे खुद कांग्रेस नेता ने रिसीव किया है. राहुल गांधी ने श्रीनगर में दिए अपने भाषण में कहा था, “मैंने सुना है महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न हो रहा है. बहुत सारी महिलाएं रो रही थीं और उन्होंने मुझसे कहा कि उनका बलात्कार हुआ है. उन्हें किसी रिश्तेदार ने मोलेस्ट किया है.”

आगे कांग्रेस नेता ने कहा था, “जब मैंने उनसे कहा कि क्या मैं पुलिस को बुलाऊं, तब उन्होंने ऐसा करने से मुझे रोका था और कहा था कि पुलिस को मत बुलाइए, हमारा बहुत नुकसान होगा, बदनामी होगी. ” राहुल गांधी ने कहा था ऐसी बहुत सारी कहानियां हैं जो मैं आपको बता सकता हूं.”

राहुल गांधी फिलहाल ब्रिटेन के दौरे से लौट आए हैं लेकिन विदेश में उनके दिए बयान पर देश में सियासत गरमाई हुई है. वहीं गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने भारत या भारतीय संसद के खिलाफ कुछ नहीं कहा है और यदि उन्हें संसद में बोलने की अनुमति मिलेगी तो वह इस बारे में अपना पक्ष रखेंगे.

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में दिए बयान पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी बोले- लगता नहीं कि मुझे बोलने दिया जाएगा

‘मुझे मौका दिया गया तो अपनी बात रखूंगा’

राहुल गांधी लंदन से लौटने के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण में गुरुवार को पहली बार संसद पहुंचे थे. यह पूछे जाने पर कि सत्ता पक्ष उनके बयान के लिए उनसे माफी की मांग कर रहा है, राहुल ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर वे मुझे संसद में बोलने की अनुमति देते हैं, तो मैं जो सोचता हूं वह कहूंगा.’’ उन्होंने कहा कि जब वह संसद के अंदर बोलेंगे तो यह भाजपा को पसंद नहीं आएगा.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital