Bharat Express DD Free Dish

Delhi Mayor Election: दिल्ली में मेयर चुनाव आज, किसके सिर सजेगा ताज, AAP की शैली ओबेरॉय या फिर बीजेपी की रेखा गुप्ता मारेंगी बाजी?

MCD Mayor Election: दिल्ली में मेयर का चुनाव आज चौथी बार होगा. पिछली तीन बार इतना हंगामा हुआ कि MCD के मेयर का चुनाव ही नहीं हो सका.

Delhi Mayor Election

शैली ओबेरॉय और रेखा गुप्ता (फोटो ट्विटर)

Edited by Nitish Pandey

Delhi Mayor Election: दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में आज एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव है. एमसीडी सदन की पिछली तीन बैठकों में एल्डरमैन के वोटिंग राइट्स को लेकर हुए हंगामे के चलते चुनाव नहीं हो पाया था.

गौरतलब है कि अब तक आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच चल रही खींचतान की वजह से तीन बार बुलाई गई एमसीडी सदन की बैठक स्थगित हो चुकी है. इसके बाद आप की मेयर कैंडिडेट शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव कराने की गुहार लगाई थी.

दिल्ली मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से शैली ओबेरॉय तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से रेखा गुप्ता ने पर्चा भरा है. जबकि आप की आशु ठाकुर ने भी पर्चा भरा है, लेकिन उन्हें सिर्फ डमी कैंडिडेट बनाया गया है.

एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव आज

उन्होंने एल्डरमैन के वोटिंग के अधिकार को भी चुनौती दी थी. इसमें सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया था कि एल्डरमैन को वोटिंग का अधिकार नहीं है, इसलिए वो मेयर चुनाव की प्रक्रिया से दूर रहेंगे. आज एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव है.

ये भी पढ़ें: MCD Mayor Election: पहली बैठक में SC ने दिया दिल्ली मेयर पद का चुनाव कराने का निर्देश, कहा- मनोनीत पार्षद वोट नहीं करेंगे

आपको बता दें कि दिल्ली में नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम आए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को 250 में से सबसे ज्यादा 134 सीटों पर जीत मिली थी. इसके बाद भी तकरीबन 2 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी मेयर नहीं चुना जा सका है. एमसीडी सदन में तीन हुई बैठकों में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो जाने की वजह से अभी तक दिल्ली को नया मेयर नहीं मिल पाया है. आज दिल्ली को नया मेयर मिल जाएगा.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read