Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav: अब अपराधी में जुर्रत नहीं कि सड़क पर तन कर चल सके- रायबरेली में गरजे सीएम योगी

UP Nikay Chunav 2023: यूपी के सीएम ने कहा कि हमने धर्मचक्र को ऐसा घुमाया है कि आज एक गरीब, नौजवान, बेटी गौरव के साथ सिर उठा कर चलती है.

CM Yogi Adityanath

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) के प्रचार अभियान के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में रायबरेली और उन्नाव में जनसभाएं कीं. अमरोहा में रैली के दौरान सीएम योगी ने दो टूक कहा कि प्रदेश में अब किसी भी प्रकार के माफिया-अपराधी, भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचारी के लिए जगह नहीं.

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर कहा कि 2017 के बाद देर रात में भी बाजारों में चहल-पहल रहती है. महिलाएं कभी भी कहीं निकलें, कोई खतरा नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि 2017 के पहले कोई सुरक्षित नहीं था, बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, नौजवानों को नौकरी नहीं मिल पाती थी, किसान को सम्मान नहीं था, प्रदेश के लोगों के सामने पहचान का संकट था. वहीं सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए प्रदेश के 20 लाख नौजवानों को स्मार्टफोन-टैबलेट दिए गए.

पहले अपराधी-माफिया तन कर चलता था- सीएम

इसके पहले रायबरेली की जनसभा में सीएम योगी ने अपराधियों को चेतावनी दी और कहा, “अब अपराधी में जुर्रत नहीं कि तन कर चले, उसके लिए कोई सड़क खाली कराने का दुस्साहस नहीं कर सकता, क्योंकि उसे मालूम है, अगर सड़क खाली होगी तो पता नहीं कब क्या हो जाए.” उन्होंने कहा कि 6 वर्ष पहले एक गरीब, शरीफ और व्यापारी इज्जत बचा कर चलता था, अपराधी-माफिया तन कर चलता था, सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था.

यूपी के सीएम ने कहा, “हमने धर्मचक्र को ऐसा घुमाया है कि आज एक गरीब, नौजवान, बेटी गौरव के साथ सिर उठा कर चलती है. लेकिन, अब अपराधी और माफिया गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांगता हुआ दिखाई देता है, ये परिवर्तन है.

ये भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित, हाईस्कूल में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने किया टॉप, इंटरमीडिएट में महोबा के शुभ टॉपर

बता दें कि आज यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित हुए हैं. सीएम योगी ने कहा, “यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम आए हैं, हमारे युवाओं ने लंबी छलांग लगाने का काम किया है. इसमें प्रदेश की बालिकाओं ने और अच्छी छलांग लगाई है.” पिछली सरकारों पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि जो लोग जाति, मत-मजहब देखकर नौकरी बांटते थे, वे लोग आज गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं पर प्रश्न उठाते हैं.

वहीं उन्होंने कहा कि चेहरा, जाति देखे बिना उत्तर प्रदेश के निवासियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं. रायबरेली ने बीते 9 साल में भारत की तस्वीर को बदलते देखा है, एक नए भारत को देखा है, बदलता भारत दुनिया के लिए आकर्षण है. आज भारत विश्वास का प्रतीक है. बीते 6 साल के अन्दर उत्तर प्रदेश के बारे में भारत का नजरिया बदला है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital