Bharat Express DD Free Dish

CM Shivraj: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्री रामानुजाचार्य स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- कांचीपुरम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंदिर प्रबंधन द्वारा श्री रामानुजाचार्य स्वामी का चित्र भेंट किया गया.

CM Shivraj

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को पत्नी साधना सिंह

Edited by Nitish Pandey

CM Shivraj: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित  श्री रामानुजाचार्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी मौजूद थीं.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  ट्वीट कर कहा कि- “श्री रामानुजाचार्य स्वामी की पवित्र धरती कांचीपुरम के श्री पेरम्बदूर में आकर जो आनंद प्राप्त हुआ है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. सब समान हैं की शिक्षा देने एवं वैष्णववाद परंपरा से पूरी दुनिया को अवगत कराने वाले श्री रामानुजाचार्य स्वामी की पवित्र धरती कांचीपुरम आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.”

ये भी पढ़ें: Ladli Bahna Yojana: आसान है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन की प्रक्रिया- बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंदिर प्रबंधन द्वारा श्री रामानुजाचार्य स्वामी का चित्र भेंट किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read