Bharat Express DD Free Dish

Chandrayaan-3 Landing: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पहले आया बड़ा बयान, बोलीं- भारत चांद पर जीवन…

चांद पर आज (23 अगस्त) चंद्रयान-3 लैंड करेगा. शाम को 6 बजकर 04 मिनट पर इसरो सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा. जिसको लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं.

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने दिया बयान

चांद पर आज (23 अगस्त) चंद्रयान-3 लैंड करेगा. शाम को 6 बजकर 04 मिनट पर इसरो सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा. जिसको लेकर पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं. इसी बीच चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग को लेकर भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अपना उत्साह और आशा व्यक्त करते हुए इसे रोमांचक समय बताया.

भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को भी सराहा

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अभियानों में अपने प्रशंसनीय योगदान के लिए मशहूर विलियम्स ने प्रज्ञान रोवर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में अन्वेषण कार्य को लेकर आशा जताई. उन्होंने अंतरिक्ष की खोज के क्षेत्र को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को भी सराहा.

“पृथ्वी से परे जीवन की तलाश के लिए मिशन काफी महत्वपूर्ण”

नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया द्वारा साझा किये गये एक बयान में विलियम्स ने चंद्रमा की सतह पर खोज के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह न केवल इससे सामने आने वाली जानकारी को लेकर, बल्कि पृथ्वी से परे जीवन की तलाश के लिए भी महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: ऐसे चांद की सतह पर उतरेगा प्रज्ञान रोवर, भारत से लेकर सात समंदर पार तक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए की जा रही पूजा-अर्चना

विलियम्स ने कहा, ‘‘चंद्रमा पर ‘लैंडिंग’ से हमें अमूल्य अंतर्दृष्टि मिलेगी. मैं वास्तव में रोमांचित हूं कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण और चंद्रमा पर स्थायी जीवन की खोज में सबसे आगे है. यह वास्तव में रोमांचक समय है.’’ मिशन के परिणामों को लेकर अपने पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए विलियम्स ने कहा कि यह कदम चंद्रमा की संरचना और इतिहास की हमारी समझ को और अधिक बढ़ाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read