Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिजबुल आतंकी के घर चला बुलडोजर, ‘कांप’ उठे आतंकी

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पहलगाम जिले के लेवार गांव स्थित हिजबुल के कमांडर आमिर खान के घर पर बुलडोजर चला दिया. अधिकारियों की एक टीम बुलडोजर लेकर आमिर के घर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया.

HIZBUL ATANKI

हिजबुल आंतकी के घर पर चला बुलडोजर (फोटो ट्विटर)

Jammu Kashmir: यूपी में बुलडोजर के हिट होने के बाद अब जम्मू कश्मीर में बुलडोजर गरजा है. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने जो कुछ किया है उसकी तपिश सीमा पार बैठे आतंकी महसूस कर सकते हैं. जी हां! अब जम्मू कश्मीर में भी बुलडोजर अपना काम करने लगा है. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पहलगाम जिले के लेवार गांव स्थित हिजबुल के कमांडर आमिर खान के घर पर बुलडोजर चला दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों की एक टीम बुलडोजर लेकर आमिर के घर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक मंजिला मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की.

देखते ही देखते बुलडोज़र ने आतंकी आमिर ख़ान के घर को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई करने वाले अधिकारियों ने बताया कि आतंकी का मकान सरकारी जमीन का अतिक्रमण करके बनाया गया था. इस पर उचित कार्रवाई करके मुक्त करा दिया गया है. अधिकारियों का यह भी कहना था कि इस कार्रवाई से यह संदेश भी जायेगा कि आतंकियों से डरने की जरूरत किसी को भी नहीं है और घाटी को आतंक मुक्त बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Car Accident: कार हादसे पर बड़ा खुलासा, खुद ऋषभ पंत ने बताया नींद नहीं, इस वजह से हुआ था एक्सीडेंट!

जम्मू कश्मीर में हालात बेहद तेजी से बदले

अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर में हालात बेहद तेज़ी से बदले हैं. एक ओर जहां आतंकी घटनाओं में कमी आई है वहीं आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने निर्णायक कार्रवाई की है. घाटी पार से घुसपैठ की घटनाओं में भी कमी आई है. हालांकि पाकिस्तान लगातार यह प्रयास करता रहा है कि आतंकियों की घुसपैठ कराकर जम्मू कश्मीर में अशांति की स्थिति उत्पन्न कर सके. हालांकि अब स्थिति कुछ ऐसी उत्पन्न हो गई है कि पाकिस्तान अपनी नापाक कोशिश में कामयाब नहीं हो पाया है. केंद्र सरकार का भी यह दावा है कि अब जम्मू कश्मीर के हालात पहले जैसे नहीं हैं.

पहले भी कई आतंकियों के घरों पर चला बुलडोजर

आतंकी आमिर ख़ान के घर बुलडोजर चलाकर जम्मू कश्मीर ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिये हैं. यह पहला अवसर नहीं है कि किसी आतंकी के घर पर बुलडोजर चला है. इसके पहले भी कई आतंकियों का घर बुलडोजर से गिराया जा चुका है. आतंकी आमिर से पहले पुलवामा के राजपोरा इलाके में भी एक आतंकी का घर बुलडोजर से तोड़ दिया गया था. हज़ान बाला के जैश आतंकी आशिक़ अहमद नेंगरू उर्फ़ अमजीद भाई के घर को भी बुलडोज़र से तोड़ा गया था. अमजीद कई मामलों में वांछित है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital