Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

19वें G20 Summit की मेजबानी करेगा ब्राजील, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो को सौंपी अध्यक्षता

शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति बाइ़डेन, यूके के पीएम ऋषि सुनक और कनाडा के जस्टिन ट्रूडो सहित जी20 नेताओं के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए हुई.

G20 Summit

G20 Summit

G20 Summit: पीएम मोदी ने रविवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को जी20 की अध्यक्षता सौंप दी है. वहीं ब्रजील के राष्ट्रपति ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं के हितों के विषयों को आवाज देने के लिए भारत की सराहना की. जी20 समिट के समापन सत्र में, मोदी ने उपहार सौंपा और राष्ट्रपति पद के लिए ब्राजील को शुभकामनाएं दीं. ब्राज़ील आधिकारिक तौर पर इस साल 1 दिसंबर को विशिष्ट समूह की अध्यक्षता का कार्यभार संभालेगा.

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए ब्राजील के राष्ट्रपति

G20 समिट के आखिरी दिन ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने कहा, “जब हम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए गए थे उस समय मैं बहुत भावुक हो उठा था. मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का बहुत महत्व है क्योंकि अहिंसा का मैंने कई दशकों तक अनुसरण किया है, जब मैं लेबर आंदोलन के लिए लड़ा था. यही कारण है कि जब मैंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तो मैं भावुक हो गया.”

यह भी पढ़ें: G20 Summit 2023: जी-20 के मेहमानों ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

समापन सत्र में पीएम मोदी ने रखा प्रस्ताव

बता दें कि G20 समिट का समापन हो गया है. अब पीएम मोदी कई देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. G20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान पीएम ने कहा, “भारत के पास नवंबर तक G20 की अध्यक्षता है. मतलब अभी भी दो महीने बचा है. इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं. हमारी जिम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है.”

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें. इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं. इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी. मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे.

ऐसे हुई दूसरे दिन की शुरुआत

बताते चलें कि शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति बाइ़डेन, यूके के पीएम ऋषि सुनक और कनाडा के जस्टिन ट्रूडो सहित जी20 नेताओं के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए हुई. पीएम मोदी के साथ नेताओं ने गांधी स्मारक पर औपचारिक पुष्पांजलि अर्पित की और भारत मंडपम में वृक्षारोपण समारोह आयोजित किया.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital