Bharat Express DD Free Dish

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिये महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव समझायेगी BJP

UP News: भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 10 अक्टूबर तक वोटर चेतना अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत हर बूथ पर 10 नई महिला मतदाता को जोड़ा जायेगा.

CM YOGI

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Nari Shakti Vandan Act: यूपी में इंडिया गठबंधन के जातीय वोट बैंक की काट के रूप में भाजपा ने महिला वोट बैंक को हथियार बनाने की रणनीति बनाई है. भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओ को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति मेँ बदलाव की जानकारी देगी. भाजपा का प्रयास है कि जाति, मत, मजहब से ऊपर उठकर महिलाओ के बीच वोट बैंक बढ़ाने पर फोकस किया जायेगा. भाजपा की ओर से दिसंबर तक की कार्ययोजना बना ली गई है. भाजपा महिलाओ के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी देगी और जनाधार को बढ़ाएगी.

सम्मेलन के जरिये समझायेंगे अधिनियम के मायने

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 10 अक्टूबर तक वोटर चेतना अभियान चलाया जायेगा. इसके तहत हर बूथ पर 10 नई महिला मतदाता को जोड़ा जायेगा. मोर्चा की ओर से मंडल स्तर पर नव महिला मतदाता सम्मेलन किया जायेगा, जिसमे नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से महिलाओ की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव के साथ उनकी भागीदारी को समझाया जायेगा. उनको बताया जायेगा की कैसे प्रधानमंत्री ने आधी आबादी को उनका हक दिलवाया. 27 साल का इंतजार ख़त्म कर इतिहास रच दिया. महिला मोर्चा की ओर से 12 अक्टूबर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती से 30 अक्टूबर सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती तक संपर्क अभियान चलाएगा.

60 प्रतिशत वोट के लिए महिलाओ का समर्थन अहम

यूपी मेँ 80 लोकसभा सीटें जीतने का भाजपा का लक्ष्य है, 80 सीटें जीतने के लिए 60 फिसदी वोट जरुरी है. यह लक्ष्य तभी संभव है ज़ब महिलाओ का समर्थन ज्यादा हो. यूपी मेँ 80 लोकसभा क्षेत्रों मेँ 16 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमे 7.5 करोड़ महिला मतदाता हैं. महिला मतदाताओं के समर्थन के लिए भाजपा का प्लान तैयार है. अगर भाजपा की रणनीति कामयाब होती है तो इंडिया गठबंधन की जातीय वोट बैंक पर महिलाओ की भागीदारी भारी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें-  “इंदिरा गांधी का आवास भारत सरकार को लौटा दिया जाए”, नई संसद को ‘मोदी मल्टीप्लेक्स’ बताने पर भड़के गिरिराज सिंह

बाबा साहब की जयंती पर छात्राओं को बताएंगे अधिनियम

भाजपा 6 दिसंबर को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर इंटर व डिग्री कॉलेजों की छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी करवाई जाएगी. वहीं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर विजेता छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने बताया कि महिला वोट बैंक की दृष्टि से कमजोर 40 जिलों मेँ विशेष अभियान चलाया जायेगा. इन जिलों मेँ हर वर्ग की महिलाओ को जोड़ा जायेगा. वहीं आरएसएस प्रमुख ने भी महिलाओ की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है.

–  भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read