Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने बीएसपी MP दानिश अली को कहे अपशब्द, लोकसभा स्पीकर ने दी चेतावनी, विपक्ष ने की एक्शन की मांग

Ramesh Bidhuri: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को जो कहा है वह अत्यंत निंदनीय है.

ramesh bidhuri

रमेश बिधूड़ी (दाएं), दानिश अली

लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर बवाल मचा हुआ है. बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में ‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष के क्षेत्र में राष्ट्र की अन्य उपलब्धियां’ विषय पर चर्चा के दौरान बसपा के कुंवर दानिश अली के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की थीं जिन पर सदन में हंगामा हुआ और विपक्षी नेताओं ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी सांसद के बयान से विवादित हिस्सा हटा दिया गया है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी द्वारा दिये गये आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें भविष्य में इस तरह के व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. सदन में बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक बयान दिये जाने के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद जताया था.

वहीं कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को जो कहा है वह अत्यंत निंदनीय है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांगी है जो अपर्याप्त है. ऐसी भाषा का इस्तेमाल सदन के अंदर या बाहर नहीं होना चाहिए. जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं नए संसद भवन की शुरूआत नारी शक्ति से हुई है लेकिन इसकी शुरूआत को रमेश बधूड़ी से हुई है. यह रमेश बिधूड़ी नहीं बल्कि भाजपा पार्टी की सोच है. कांग्रेस नेता ने रमेश बिधूड़ी की सदस्यता रद्द करने की मांग की.

उमर अब्दुल्ला ने साधा बीजेपी सांसद पर निशाना

वहीं बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के ‘आतंकवादी’ वाले बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने निशाना साधते हुए कहा, “अगर उन्होंने केवल ‘आतंकवादी’ कहा होता तो हमें इसकी आदत है. उन शब्दों का इस्तेमाल पूरे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ किया गया था. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि भाजपा से जुड़े मुस्लिम इसे कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं? इससे पता चलता है कि वे हमारे बारे में क्या सोचते हैं? उन्हें शर्म आनी चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital