Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP ने बदले कई राज्यों के कप्तान, बाबूलाल मरांडी को झारखंड तो पंजाब में सुनील जाखड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP: आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुट गई है. इसी क्रम में पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. मंगलवार को तत्काल प्रभाव से चार राज्यों के अध्यक्ष बदले गए हैं. इन राज्यों में पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं.

चार राज्यों में बीजेपी के नए कप्तान

चार राज्यों में बीजेपी के नए कप्तान

BJP: आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुट गई है. इसी क्रम में पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. मंगलवार को तत्काल प्रभाव से चार राज्यों के अध्यक्ष बदले गए हैं. इन राज्यों में पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. बता दें कि बीजेपी ने झारखंड की जिम्मेदारी बाबूलाल तो पंजाब की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ को दी है. जी किशन रेड्डी को तेलंगाना और पी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का भाजपा प्रमुख बनाया गया है, जहां इस साल चुनाव होंगे.

कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं सुनील जाखड़

बीजेपी ने पंजाब में बड़ा दाव खेलते हुए कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी है. जी किशन रेड्डी की नियुक्ति से संकेत मिलता है कि उन्हें मोदी कैबिनेट से पर्यटन मंत्रालय से त्याग पत्र देना होगा. रेड्डी तेलंगाना में बंदी संजय कुमार की जगह लेंगे. सुनील जाखड़ पंजाब के नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा की जगह लेंगे. मई 2022 में नवजोत सिंह सिद्धू को राज्य प्रमुख बनाए जाने के बाद कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए थे. बता दें कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे. उन्होंने 2006 में अपने स्वयं के संगठन झारखंड विकास मोर्चा की स्थापना की. बाद में उन्होंने 2020 में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया.

यह भी पढ़ें: NDA में शामिल हुए पूर्व CM जीतन राम मांझी के बेटे तो केंद्र सरकार ने मुहैया कराई Y+ श्रेणी की सुरक्षा

बंद कमरे में भाजपा शिर्ष नेतृत्व की कई बैठकें

रविवार को महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद, जहां एनसीपी नेता अजीत पवार अपनी पार्टी के कई विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए. वहीं गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष सहित भाजपा के थिंक टैंक के साथ बंद कमरे में कई बैठकें हुईं. जे.पी.नड्डा ने इन अटकलों को हवा दे दी है कि कैबिनेट में फेरबदल होने वाला है. सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ राकांपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को केंद्र सरकार के मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital