Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विपक्ष की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही पटना क्यों रवाना हो गए थे नीतीश कुमार? ‘नाराजगी’ की खबरों पर बिहार के CM ने दिया ये जवाब

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा, “कल तो कई पार्टियों की मीटिंग थी. मीटिंग करके हम चल दिए. मेरी इच्छा राजगीर की हो रही थी. राजगीर आने में देर हो रही थी, इसलिए हम बिहार आ गए.”

सेक्स एजुकेशन वाले बयान पर नीतीश कुमार ने मांगी माफी

सेक्स एजुकेशन वाले बयान पर नीतीश कुमार ने मांगी माफी

Nitish Kumar: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार I.N.D.I.A नाम से खुश नहीं थे और इसी कारण वे प्रेस कॉन्फ्रेस में शामिल हुए बगैर पटना लौट गए थे. बीजेपी ने भी दावा किया कि नीतीश कुमार नाराज हैं और इसके बाद पूरे दिन नीतीश कुमार को लेकर अटकलों का दौर जारी रहा. इस बीच नीतीश कुमार ने नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि वे किसी बात से नाराज नहीं हैं.

पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “भाजपा का उस बैठक से क्या लेना-देना.बैठक में सब बात हुई है, सबके सुझाव आए, उसके बाद ही कुछ घोषित किया गया. उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी तब हमने कहा कि हमें अब जाने दीजिए. जब सही समय आएगा तब इसकी भी संभावना है कि कुछ और लोग भी शामिल होंगे.”

बताया क्यों जल्दी निकल गए थे

नीतीश कुमार ने कहा, “कल तो कई पार्टियों की मीटिंग थी. मीटिंग करके हम चल दिए. मेरी इच्छा राजगीर की हो रही थी. राजगीर आने में देर हो रही थी, इसलिए हम बिहार आ गए.” इसके पहले, ऐसी खबरें चल रही थीं कि नीतीश कुमार ने अंग्रेजी नाम I.N.D.I.A को लेकर आपत्ति जताई थी. साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि कांग्रेस ने बेंगलुरु की बैठक को हाईजैक कर लिया, जिसको लेकर राजद खेमा भी नाराज था और इसी कारण तेजस्वी, लालू यादव और नीतीश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही वहां से पटना के लिए रवाना हो गए थे.

ये भी पढ़ें: “हारे तो खबर बनेगी ‘INDIA फेल’ हो गया”, गठबंधन के नाम पर पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने उठाए सवाल

वहीं नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों को JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन सिंह) ने भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं. I.N.D.I.A सभी की सहमति से नाम दिया गया है. उन्होंने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री का एक वीडियो देखा था जिसमें वे कह रहे थे वोट फॉर INDIA… मैं भी 5 वर्ष NDA में रहा लेकिन पीएम मोदी ने कभी बैठक नहीं बुलाई. अब बैठक बुला रहे हैं यह घबराहट और हताशा है. 2024 में वे बुरी तरह पराजित होंगे.”

फिलहाल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीए और विपक्षी दलों के नए गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दोनों दलों के नेता 2024 चुनाव को लेकर अभी से ही अपनी-अपनी जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital