Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने की हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात, न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए.

Senior journalist upendra Rai

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात करते उपेंद्र राय

Edited by Nitish Pandey

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने आज हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की. इस शिष्टाचार मुलाकात में उन्होंने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. इसके साथ ही न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया.

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय की बातों को गौर से सुना और भारत एक्सप्रेस को अपनी शुभकामनाएं दीं.

इस मुलाकात के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को भारत एक्सप्रेस के मिशन से जुड़ा कॉफी टेबल बुक भेंट किया.

साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को अपनी लिखी नजरिया और हस्तक्षेप किताब भेंट की.

बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest