Bharat Express DD Free Dish

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन ने सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की. इससे पहले वो कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं.

Bharat Express

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय

Edited by Nitish Pandey

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.

साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया. वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की थी. साथ ही उन्हें भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया. इस दौरान उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओं को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

इसके पहले, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी. इस दौरान उपेंद्र राय ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उन्होंने अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read