Bharat Express DD Free Dish

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

इसके पहले वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने रविवार को कवि डॉ. कुमार विश्वास से मुलाकात की थी.

upendra rai

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को केंद्रीय खेल, युवा मामलों के मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की. ‘भारत एक्सप्रेस’ के एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री को जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारंभ कार्यक्रम (एक फरवरी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.

इसके पहले वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने रविवार को कवि डॉ. कुमार विश्वास से मुलाकात की थी. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने डॉ. कुमार विश्वास को 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारंभ कार्यक्रम (एक फरवरी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया था. उन्होंने कुमार विश्वास को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की थी.

upendra rai

उपेंद्र राय के नेतृत्व में एक फरवरी को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read