Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Azamgarh: मामूली विवाद में दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान पर बरसाई लाठियां, पांच गिरफ्तार, दो फरार

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने स्थानीय थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया है और महिला ग्राम प्रधान ने इस पूरे मामले को लेकर लिखित शिकायत भी दी है.

वीडियो ग्रैब

Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि मामूली विवाद के बाद महिला ग्राम प्रधान पर लाठी लेकर टूट पड़े और उनकी पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया.पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी सामने आ रही है कि, ये विवाद रास्ते को लेकर हुआ है.

मामला आजमगढ़ के रौनापार थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव से सामने आया है. बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर विवाद हुआ था और इसी के बाद दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान को घेरकर उन पर लाठी बरसाई. इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है. गांव के लोगों ने पुलिस को बताया है कि दबंग आए दिन मारपीट करते हैं और अधिकारियों से लेकर पुलिस तक से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं महिला प्रधान का कहना है कि दबंग हर रोज उनसे पुरानी रंजिश निकालने के लिए किसी न किसी बहाने मारपीट करते रहते हैं. पीड़ित महिला प्रधान ने इस पूरे मामले को लेकर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि रास्ते में छज्जा दिए जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें दबंगों ने उनको बुरी तरह से मारा है.

ये भी पढ़े –चंद्रयान की सफलता ने सावन में उत्सव के माहौल को कई गुना बढ़ाया, मन की बात के 104वें एपिसोड में बोले PM मोदी

पैसे वाले हैं दबंग

महिला ग्राम प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, दबंग लोग पैसे वाले हैं और इसी वजह से वह हर मामले को पैसा देकर रफा-दफा कर देते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि, सड़क पर छज्जा बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें दबंगो ने उनके साथ ही उनके परिवार को भी पीटा है. महिला ग्राम प्रधान ने बताया कि दबंगों की कई बार शिकायत सिर्फ एसपी ही नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की है और जान-माल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है, लेकिन फिर भी दबंग दिन पर दिन और भी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. महिला ग्राम प्रधान ने मांग की कि, इस इलाके में महिलाओं के साथ जिस तरह से अत्याचार और मारपीट की जा रही है, इस पर हम कार्रवाई चाहते हैं.

पुलिस ने की कार्रवाई

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने स्थानीय थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया है और महिला ग्राम प्रधान ने इस पूरे मामले को लेकर लिखित शिकायत भी दी है. वहीं इस पूरी घटना को लेकर एसपी सिटी आजमगढ़ का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है. उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest