Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Arunachal News: अरुणाचल सरकार करने जा रही है ‘अचीवर अवार्ड’ की शुरुआत

Arunachal News: अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन ने गुरुवार को कहा कि राज्य की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार इस साल से ‘अचीवर अवार्ड’ की शुरुआत कर रही है. इस अवार्ड के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे.

Arunachal News: उपमुख्यमंत्री चाउना मीन

Arunachal News: उपमुख्यमंत्री चाउना मीन

Arunachal News: अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चाउना मीन ने गुरुवार को कहा कि राज्य की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार इस साल से ‘अचीवर अवार्ड’ की शुरुआत कर रही है. इस अवार्ड के साथ-साथ 1 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे. चाउना मीन, अरुणाचल प्रदेश लिटरेरी सोसाइटी द्वारा लुमेर दाई की 83वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ल्यूमिनस लुमर दाई लिटरेरी अवार्ड समारोह में भाग ले रहे थे. मीन ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत की.

उपमुख्यमंत्री ने की लुमेर दाई के साहित्यक योगदान की सराहना

उपमुख्यमंत्री चाउना मीन ने लुमेर दाई के साहित्यिक योगदान की सराहना की. उन्होंने राज्य में साहित्य और शिक्षा पर बढ़ावा देने की बात भी कही. मीन ने खेल, शिक्षा और व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों की उपलब्धियों के बारे में भी बात की. उन्होंने राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का भी जिक्र किया.

यह भी पढ़ें: कश्मीर के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने डॉ. तौसीफ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण तक के क्षेत्रों में उनका योगदान

अरुणाचल प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार थे लुमेर दाई

गौरतलब है कि 1 जून, 1940 को जन्मे लुमेर दाई अरुणाचल प्रदेश के एक प्रसिद्ध साहित्यकार थे. उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका पहला उपन्यास, ‘पहारोर ज़ीले ज़ीले’ एक अरुणाचली द्वारा लिखा गया पहला उपन्यास है. बता दें कि दाई की मृत्यु के बाद से असम साहित्य सभा और एपीएलएस उनके जीवन भर के योगदान का सम्मान करते रहे हैं. उनके सम्मान में ल्यूमिनस लुमर दाई साहित्य पुरस्कार दिया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest