Bharat Express DD Free Dish

सेना ने लिया राजौरी की घटना का बदला, बालाकोट एनकाउंटर में 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट, तलाशी अभियान जारी

Balakot Encounter: सुरक्षाबलों ने इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी कर आतंकवादियों से सरेंडर करने को कहा गया. लेकिन आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद सेना की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए.

Jammu-KJashmir

बालाकोट एनकाउंटर में सेना को बड़ी कामयाबी (फोटो ट्विटर)

Edited by Nitish Pandey

Balakot: जम्मू कश्मीर के राजौरी में आंतकी हमला करने वाले दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकियों की बड़ी घसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रक्षा सूत्रों ने बताया कि सात जनवरी की शाम करीब पौने सात बजे, पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में सीमा पर तैनात सेना के सतर्क जवानों ने कोई संदिग्ध गतिविधि देखी थी. जिसके बाद सेना ने अभियान चलाया और इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

सुरक्षाबलों ने इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी कर आतंकवादियों से सरेंडर करने को कहा गया. लेकिन आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद सेना की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए. रक्षा सूत्र के मुताबिक, कल शाम (शनिवार) पुंछ में एलओसी (LOC) के बालाकोट सेक्टर में 19 मद्रास की 638 चौकी के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना ने करीब 5 मिनट तक गोलाबारी की.

राजौरी में आतंकियों ने हिंदुओं को बनाया था निशाना

बीते दिनों में आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदुओं को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया था. जिसमें कुल 7 लोगों की मौत हो गई थी. राजौरी में आतंकियों ने हिंदू परिवार के घरों में के घुसकर लागातार फायरिंग शुरू कर दी थी. जिसमें मौके पर पांच नागरिकों की मौत हो गई थी. एक दिन बाद, उन्हीं घरों के पास हुए विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. अब ये आकंड़ा 7 पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें- एयर इंडिया के बाद अब Go First Air की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर से बदसलूकी, विदेशी नागरिकों ने की अश्लील हरकत, मामला दर्ज

इस आतंकी हमले के बाद राजौरी में हिंदू परिवारों में काफी आक्रोश है. कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए गए. इसके अलावा हिंदू संगठनों ने भी इसका विरोध किया था और राजौरी बंद करने का ऐलान किया था. जिसके बाद सेना की तरफ इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं हमले के बाद, जम्मू-कश्मीर एलजी (LG) मनोज सिन्हा ने कहा था, ‘मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें सजा नहीं मिलेगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read