Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Army Helicopter Crash: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, सेना का हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव क्रैश

ALH Dhruv Helicopter: घटना किश्तवाड़ के मरवाह की बताई जा रही है. माना जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से ये हादसा हुआ है.

हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव क्रैश (फोटो ani)

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा हादसा हुआ है. यहां सेना का हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव क्रैश हो गया. जानकारी के मुताबिक, जिस समय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, उस समय तीन लोग सवार थे. ALH ध्रुव के क्रैश होने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. घटना किश्तवाड़ के मरवाह की बताई जा रही है. माना जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से ये हादसा हुआ है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सेना के अधिकारी ने बताया है कि ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं. अधिक जानकारी की इंतजार किया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital