Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anurag Thakur: राहुल गांधी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा- “पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है”

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि “बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है. मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था.”

Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Edited by Nitish Pandey

Anurag Thakur: राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि “पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है. पेगासस पर राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना फोन जमा नहीं करवाया. उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना फोन क्यों नहीं जमा करवाया.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “देश को बार-बार बदनाम करने की ये कोशिश, जो विदेशी धरती से होती है, ये अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है?

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- “मेरी भी जासूसी हुई”

गौरतलब है कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि “बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है. मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था. मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बुलाया गया है जो कहते हैं कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा था कि “इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं. विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं. मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital