Bharat Express DD Free Dish

बीच सड़क पर तलवार से केक काटकर मनाया Birth Day, अमेठी से युवकों का वीडियो सामने आया, पुलिस तलाश में जुटी

Cake cutting by Sword: राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रहे अमेठी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में कुछ युवक तलवार से केक काटकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

वीडियो ग्रैब

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Amethi News Today: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से बीच सड़क पर तलवार से केक काटने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ युवक अपनी बाइकें खड़ी करके एक बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं.

संवाददाता के अनुसार, यह घटना अमेठी के मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र की है. वीडियो सामने आने के बाद से ही पुलिस उन युवकों की तलाश में जुट गई है. कहा जा रहा है कि उनकी पहचान होने के बाद पुलिस ने उन युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है. हालांकि, सूबे में इस तरह का ये पहला मामला नहीं है, पहले भी कई बार प्रदेश के तमाम हिस्सों से तलवार केक काटने के वीडियो सामने आ चुके हैं.

अब तक कई घटनाओं में पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की है. हालांकि, ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही. दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा तलवार लहराकर जश्न मनाने या तलवार से केक काटने का शौक बखूबी जारी है.

वीडियो में क्या दिख रहा? 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक मजे से बाइक पर केक रखकर उसे तलवार से काट रहे हैं. इस दौरान खूब हो-हल्ला भी मचाया. वीडियो जब सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ तो बहुत-से लोगों ने उनके कारनामे को गलत बताया. इस मामले पर एसएचओ विनोद कुमार सिंह का बयान आया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसा करने वाले युवकों की पहचान की कोशिश चल रही है. उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Meerut: प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचीं 80 गर्भवती महिलाएं HIV पॉजिटिव, 35 की हुई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा डाक्टरों की निगरानी में

-योगेंद्र श्रीवास्तव



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read