Bharat Express DD Free Dish

Aditya-L1 Mission का काउंटडाउन शुरू, ISRO चीफ एस सोमनाथ ने की मंदिर में पूजा-अर्चना

Aditya L1 Sun Mission: भारत का पहला सौर मिशन (आदित्य-L1 मिशन) 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च होने वाला है. आदित्य-L1 मिशन के लॉन्च से पहले, इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने आंध्र प्रदेश के तिरूपति जिले के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

ISRO chief and aditya l1

आंध्र प्रदेश: इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने आदित्य-L1 मिशन के लॉन्च से पहले, तिरूपति जिले के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Aditya-L1 Mission launch date and time: भारतीय अतंरिक्ष एजेंसी ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) ने शुक्रवार (1 सितंबर) दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सोलर मिशन आदित्य L1 की लॉन्चिंग का 23 घंटे 40 मिनट का काउंटडाउन शुरू कर दिया है. आदित्य L1 को आज (2 सितंबर) सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर PSLV XL रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा.

मिशन की लॉन्चिंग से पहले शुक्रवार को ISRO के चेयरमैन एस. सोमनाथ आंध्र प्रदेश के चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की. उनके साथ भगवा वस्त्रों में कई पुजारियों ने भी पूजा-अर्चना की. बाद में एस. सोमनाथ मीडिया से मुखातिब हुए. जहां इसरो प्रमुख ने कहा कि आज से आदित्य L1 का काउंटडाउन शुरू हो रहा है और यह कल सुबह 11.50 बजे के आसपास लॉन्च होगा.

सूर्य और पृथ्वी के बीच स्थापित किया जाएगा ‘आदित्य’

एस. सोमनाथ ने आदित्य L1 मिशन पर बोलते हुए कहा, “हमारा आदित्य L1 उपग्रह सूर्य का अध्ययन करने के लिए है. L1 बिंदु तक पहुंचने में इसे 125 दिन लगेंगे. यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन है. मिशन को लॉन्च करने वाले व्हीकल के इंटरनल चेक पूरे कर लिए गए हैं. लॉन्चिंग के बाद आदित्य स्पेसक्राफ्ट करीब 4 महीने में पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैगरेंज पॉइंट-1 यानी L1 पॉइंट तक पहुंचेगा. वह वहां L1 पॉइंट के चारों ओर घूमकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा.”

ISRO chief

पढ़ें: जानिए क्या है आदित्य-L1 मिशन? इस मिशन को सफल बनाने के लिए इसरो के वैज्ञानिक दिन-रात कर रहे कड़ी मेहनत

चंद्रयान-4 और गगनयान के बारे में क्या बोले इसरो चीफ?

चंद्रयान-4 के सवाल पर एस. सोमनाथ ने कहा, “हमने अभी तक चंद्रयान-4 को लेकर फैसला नहीं किया है, हालांकि हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे. आदित्य L1 के बाद हमारा अगला प्रक्षेपण गगनयान अक्टूबर के पहले सप्ताह तक होगा.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read