Bharat Express DD Free Dish

Manish Sisodia Arrested: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘AAP’ करेगी देशभर में विरोध प्रदर्शन, अलर्ट जारी

Aap Protest: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आज (27 फरवरी) को आम आदमी पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी. वहीं दिल्ली में आप समर्थक और कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे.

Manish sisodiya (2)

मनीष की गिरफ्तारी पर आप करेगी देशभर में प्रदर्शन

Edited by Nitish Pandey

Manish Sisodia: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सियासत काफी गरमा गई है. सीबीआई (CBI) आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश कर दो हफ्ते की रिमांड मांग सकती है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने सिसोदिया से पूछताछ और गिरफ्तारी का विरोध किया है. आज सोमवार (27 फरवरी) को आम आदमी पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी. वहीं दिल्ली में आप समर्थक और कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे. अभी तक आप पार्टी के सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय समेत 50 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं.

शराब घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कल (रविवार) को 8 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी पर CBI ने क्या कहा ?

डिप्टी सीएम सिसोदिया की गिरफ्तारी पर सीबीआई (CBI) का कहना है कि उनके खिलाफ जुटाए गए सबूतों के बारे में उनसे पूछताछ की गई, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर थे. जवाब में टालमटोल कर रहे थे. उन पर निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का आरोप है. सूत्रों ने दावा किया कि उनसे दस्तावेजी, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल सबूतों के बारे में पूछताछ की गई.

यह भी पढ़ें-   Manish Sisodia Arrested: शराब घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में अलर्ट

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रविवार रात गिरफ्तारी के बाद आप के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. इसे देखते हुए दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया है. विशेष पुलिस आयुक्त ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है. थानाध्यक्षों समेत थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं, तो वहीं महिला पुलिसकर्मियों को रात भर थाने में रहने के लिए कहा गया है.

दिल्ली में किसी भी जगह प्रदर्शन और धरना को रोकने के अलावा लोगों को एक जगह एकत्रित होने से रोकने के लिए कहा गया है. सभी जगह कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कहा गया है. दिल्ली पुलिस को इनपुट मिले है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेता व समर्थक हंगामा व प्रदर्शन कर सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read