Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अहमदाबाद के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद, 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया.

सांकेतिक फोटो

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक बहुमंजिला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. साहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई.

आग पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी

पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया, ‘‘दमकल कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं.अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है.’’उन्होंने कहा,‘‘ करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है.’’अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital